Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप अपने पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां आपको शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप अपने पैसों को डबल करना चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। देश में किसान विकास पत्र योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निवेश के लिहाज से यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से -
Investment Tips: कुछ सालों में आपके पैसों को डबल कर देगी पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, जानिए डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान विकास पत्र योजना में निवेश किया गया आपका पैसा 115 महीनों (9 साल 7 महीने) में डबल हो जाता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में किन दस्तावेजों की होती है जरूरत और कैसे करें आवेदन? जानें यहां
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में निवेश राशि पर मिलने वाली ब्याज का कैलकुलेशन कंपाउंडिंग आधार पर किया जाता है।
Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
इस स्कीम में आप 1 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
Independence Day 2024: मात्र 25 रुपये की कीमत अदा करके पोस्ट ऑफिस से घर मंगवा सकते हैं तिरंगा, ये है प्रक्रिया
किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। स्कीम में अपना खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। यहां जाकर आप स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।
Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज