PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं जो कि आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार गरीब किसानों के खाते में कुल 17 किस्तों के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन