Change Aadhaar In Address: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, उनमें से आज के समय में आधार कार्ड ही एक ऐसा दस्तावेज है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। सिम कार्ड खरीदना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो या फिर सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। इन जैसे अनेकों कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। पर कई बार आधार कार्ड में लोगों को बदलना पड़ता है। जैसे- घर बदलने की स्थिति में लोग चाहते हैं कि उनके आधार कार्ड पर उनके पुराने पते की जगह नया प्रिंट हो जाए। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो ये हो सकता है और वो भी घर बैठे-बैठे। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6407246b1939e66e59064ad7","slug":"how-to-change-address-in-aadhaar-online-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Address: बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में पता तो जान लें ये सरल तरीका, नहीं जाना पड़ेगा आधार केंद्र","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Address: बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में पता तो जान लें ये सरल तरीका, नहीं जाना पड़ेगा आधार केंद्र
Wed, 08 Mar 2023 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं?
- फोटो : Istock
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किसी कारण से अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है
- इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
- यहां पर आपको माय आधार वाले ऑप्शन को चुनना है
- अब यहां आपको 'अपडेट योर आधार' वाले कॉलम में जाना है
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको 'अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन' वाले विकल्प को चुनना है
- ऐसे में आपके सामने यूआईडीआई का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल खुल जाएगा
- फिर आपको 'प्रोसीड टू अपडेट आधार' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- इसके अलावा स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें और साथ में 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी यहां भर दें
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको 'डेमोग्राफिक डाटा' पर भी क्लिक कर देना है और प्रोसिड पर भी
- ऐसे में आपको यहां पुराना पता दिखाई देगा और फिर आपको अपना नया पता भरना है
- नए पते के वैध दस्तावेज यहां अपलोड करें और इसका प्रीव्यू देख लें
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और फिर आपका पता अपडेट हो जाता है।