IRCTC Train Tikcet Booking Process in Hindi: भारतीय रेलवे एक शहर से दूसरे शहर और देश के कोने-कोने तक में ट्रेन चलाता है। जब हम ट्रेन से सफर करते हैं तो हम जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टिकट बुक करना होता है। वहीं, देखने में आता है कि कई लोग ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट न होना और टिकट बुक करने के प्रोसेस के बारे में पता न होना हो सकता है। ऐसे में अगर आपका भी आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है और आपको नहीं पता कि आप कैसे घर बैठे-बैठे ऑनलाइन टिकट मिनटों में बुक कर सकते हैं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
IRCTC: बिना ब्रोकर के आप खुद बुक कर सकते हैं तत्काल या नॉर्मल ट्रेन टिकट, नहीं देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे
अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है। आप टिकट काउंटर से या ऑनलाइन भी ये टिकट बुक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जानें कैसे बनाएं आईआरसीटीसी अकाउंट:-
पहला स्टेप
- आपका भी अगर आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है तो आप बना सकते हैं जिसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
- यहां पर आपको 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी चुनना है
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाना है जिसके बाद आपको लॉगिन करना है
- फिर आपको पासवर्ड दर्ज कर इसे वेरिफाई करवना है और सिक्योरिटी के सवाल चुन जवाब देने हैं
- अब आधार नंबर, जेंडर, जन्मतिथि आदि जानकारी भरकर मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज कर दें
- इसके बाद आपका अकाउंट बन जाता है।
अकाउंट बनने के बाद ऐसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट बुक:-
पहला स्टेप
- अब जब आपका अकाउंट बन चुका है तो आपको लॉगिन पर क्लिक करना है
- यहां पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भकर लॉगिन कर लें
- इसके बाद आपको वो दोनों स्टेशन चुनने हैं जहां से आपको ट्रेन पकड़नी है गंतव्य स्टेशन
- फिर यात्रा की तारख चुनकर ये भी बताएं कि कौन सा टिकट बुक करना है
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है और अब आप देखेंगे कि आपके सामने ट्रेनों की एक सूची आ जाती है
- ऐसे में आपको अपनी पसंद की ट्रेन चुननी है और कौन सी क्लास (एसी, स्लिपर आदि) बुक करना है ये भी चुनें
- फिर पैसेंजर की जानकारी भरकर ऑनलाइन पेमेंट कर दें और इसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है
- ऐसे में आपको किसी ब्रोकर को टिकट से अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़ते और आप खुद ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।