Ration Card Family Member Name Adding Process in Hindi: आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं या जो लोग अपना जीवन गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लोग ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप हर महीने मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। परिवार के प्रति सदस्य के हिसाब से ये मुफ्त राशन दिया जाता है। ऐसे में अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है तो आप इसे जुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67616af6c3a43e51dd03205d","slug":"how-to-add-family-members-name-in-ration-card-know-step-by-step-full-process-in-hindi-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: घर के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है राशन कार्ड में? तो इस तरीके से झटपट हो जाएगा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: घर के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है राशन कार्ड में? तो इस तरीके से झटपट हो जाएगा काम
Tue, 17 Dec 2024 05:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:46 PM IST
सार
अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपको मुफ्त राशन का लाभ मिलता होगा। अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है।
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं?
- फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड में इस तरीके से जुड़वा सकते हैं परिवार के सदस्य का नाम:-
पहला स्टेप
- आप भी अगर अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन इस काम को करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसे ऐसे समझिए कि अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको अपने प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे
- आपको इनमें से 'राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आएगा
- आपको इस फॉर्म को भरना है और इसमें जिसका नाम जोड़ना है उसकी पूरी जानकारी जैसे, पूरा नाम, उम्र आदि भरनी है
- इसके बाद आपको यहां पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करना है और शुल्क जमा करना पड़ता है
- फिर विभाग द्वारा आपके आवेदन को चेक किया जाता है और फिर आपके राशन कार्ड में नाम जुड़ जाता है।
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़वाएं?
- फोटो : Adobe Stock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-
- आप अगर किसी का नाम अपने राशन कार्ड से जुड़वा रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। जैसे, किसी बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र चाहिए
- आपको राश कार्ड धारक मुखिया का एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए
- आपको आधार कार्ड भी चाहिए होता है।