इन दिनों भारत में बड़े स्तर पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड को विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के लिए बनाया गया है। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। अपने जीवन में इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्रों से जुड़े इन श्रमिकों को मूलभूत चीजों की पूर्ति करने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों और कामगारों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाता है। वहीं कार्ड के रजिस्ट्रेशन को लेकर लोग कई सवाल कर रहे हैं। कई लोगों का ये सवाल है कि क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी ई श्रम कार्ड बन सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
e-Shram Card: क्या कंस्ट्रक्शन वर्कर का भी बन सकता है ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या कहता है नियम?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन