फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: आवेदन के समय जरूरी है ये एक दस्तावेज, न होने पर नहीं मिल पाएगा मुफ्त गैस सिलेंडर

Sun, 28 Jul 2024 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 28 Jul 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
To avail the benefits of PM Ujjwala Yojana Aadhaar card is required at the time of application
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सरकार चाहे राज्य की हो या फिर केंद्र की, अपने-अपने राज्य के लिए और देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप देखेंगे तो मुफ्त राशन, आवास, पेंशन, बीमा, आर्थिक लाभ देने या सब्सिडी देने जैसी कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसी क्रम में एक योजना है जिसके अंतर्गत मुफ्त रसोई सिलेंडर मुहैया कराए जाते हैं और इस योजना का नाम है 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना', लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना में आवेदन करते समय आपको एक दस्तावेज चाहिए जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होगा तो आप मुफ्त में रसोई सिलेंडर नहीं ले पाएंगे क्योंकि आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरा नहीं हो पाएगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

To avail the benefits of PM Ujjwala Yojana Aadhaar card is required at the time of application
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : istock

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • दरअसल, अगर पीएम उज्ज्वला योजना की पात्र सूची की करें तो योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं की उम्र 18 साल है वे लाभ ले सकती हैं
  • आवेदनकर्ता के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए
  • ग्रमीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को खासतौर पर इस योजना का लाभ मिलता है
To avail the benefits of PM Ujjwala Yojana Aadhaar card is required at the time of application
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : istock
  • इस बात को सुनिश्चित करना होता है कि आपके पास पहले से एलपीजी कनेक्शन हो, अगर ऐसा है तो आप लाभ नहीं ले सकते हैं
  • जो महिला आवेदन कर रही है उसका राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत खाता होना चाहिए, ताकि सरकार द्वारा सब्सिडी सीधे तौर पर उनके खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
To avail the benefits of PM Ujjwala Yojana Aadhaar card is required at the time of application
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : istock

ये दस्तावेज है जरूरी

  • अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए एक खास दस्तावेज चाहिए और वो है आवेदनकर्ता का आधार कार्ड। अगर आपके पास आधार नहीं है या आप इस दस्तावेज को नहीं देते हैं तो आपका आवेदन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
To avail the benefits of PM Ujjwala Yojana Aadhaar card is required at the time of application
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आप पात्र हैं पीएम उज्ज्वला योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको 'Apply for New Ujjwala 2.0 Connection' पर क्लिक करना है और फिर आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed