वो भी एक समय था, जब लोग अपने पैसे को निकालने और जमा करने के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते थे। इसके बाद ही कहीं जाकर आपके पैसे जमा या निकल पाते थे। लेकिन जैसे-जैसे देश डिजिटल की तरफ बढ़ा, वैसे-वैसे बैंकिंग क्षेत्र में भी काफी बदलाव आए। इसके बाद बैंक की लाइनों की जगह एटीएम कार्ड ने ले ली, और आज के समय में लगभग हर कोई इन कार्ड का इस्तेमाल करता है। पैसे निकालने से लेकर बैंक खाते में जमा करने तक का काम ये एक छोटा सा कार्ड कर देता है। लेकिन इस कार्ड को लेकर हमें एहतियात भी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कई बार इसके गुम होने पर हमें आर्थिक रुप से नुकसान उठाना तक पड़ सकता है क्योंकि कई लोग इसका गलत इस्तेमाल तक करते हैं। ऐसे में अगर आपका कार्ड कभी गुम हो जाए, तो आपको इसे ब्लॉक कराना चाहिए और अपने नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए। इसके सरल तरीके के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61c2b2433ee83604903b7442","slug":"how-to-block-your-atm-card-and-how-to-apply-for-new-atm-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Card: अगर गुम हो गया है एटीएम कार्ड, तो ये रहा ब्लॉक कराने से लेकर नया बनवाने तक का सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Card: अगर गुम हो गया है एटीएम कार्ड, तो ये रहा ब्लॉक कराने से लेकर नया बनवाने तक का सरल तरीका
Wed, 22 Dec 2021 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : pixabay
स्टेप 1
- सबसे पहले तो आपको अपने कस्टमर केयर को कॉल करके अपने गुम हुए कार्ड को ब्लॉक कराना है, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर पाएं।
एटीएम कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही अपने पुराने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराते हैं, तो आपके पास विकल्प होता है कि अब आप नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर पाए। ताकि आपके काम न रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के तीन तरीके हैं, पहला तरीका कि आप अपनी नैट बैंकिंग के जरिए इसे बनवा सकते हैं। यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होती है, और इसके बाद आपके रजिस्टर्ड पते पर आपका एटीएम कार्ड आ जाएगा।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 4
- वहीं, दूसरा तरीका आप अपने कस्टमर केयर से कॉल पर बात करके भी अपना नया एटीएम कार्ड बनवा सकते हैं। यहां भी आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती है, और इसके बाद आपके पते पर कार्ड भेज दिया जाता है।