जब किसी महिला की शादी होती है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अपनी गृहस्थी में वो व्यस्त हो जाती है, और अपने पति व बच्चों का ध्यान रखती है। लेकिन जब एक महिला विधवा हो जाती है, तो उसके लिए ये सबसे ज्यादा कठिन होता है। एक तो जहां वो अपने पति को खो चुकी होती है, तो वहीं उसके सामने आने वाले भविष्य को लेकर कई तरह की चिंताएं रहती हैं। बच्चों की चिंता और आर्थिक रूप से भी इस परिवार को बेहद जरूरत होती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाती है। इस विधवा पेंशन योजना को गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसमें हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको कुछ दस्तावेज भी चाहिए होंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61e015beb20d4f37561c6489","slug":"how-to-apply-widow-pension-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Widow Pension: विधवा पेंशन के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें कौन से दस्तावेज हैं बेहद जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Widow Pension: विधवा पेंशन के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें कौन से दस्तावेज हैं बेहद जरूरी
Thu, 13 Jan 2022 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
विधवा पेंशन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा पेंशन
- फोटो : istock
ऐसे करें आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/widow_h.aspx पर जाना होता है।
विधवा पेंशन
- फोटो : pixabay
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां नाम रजिस्टर करना होगा, और साथ में आपसे कई जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। आपको ये सब भरकर इसे सब्मिट कर देना है, जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधवा पेंशन
- फोटो : istock
किन्हें मिलता है लाभ?
- इस विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओं को मिलता है। इसके लिए उसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, दोबारा शादी करने वाली महिलाओं को ये लाभ प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन
विधवा पेंशन
- फोटो : istock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज तस्वीर
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी।