फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Widow Pension: विधवा पेंशन के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें कौन से दस्तावेज हैं बेहद जरूरी

Thu, 13 Jan 2022 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
how to apply Widow Pension utility news in hindi
विधवा पेंशन - फोटो : istock

जब किसी महिला की शादी होती है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अपनी गृहस्थी में वो व्यस्त हो जाती है, और अपने पति व बच्चों का ध्यान रखती है। लेकिन जब एक महिला विधवा हो जाती है, तो उसके लिए ये सबसे ज्यादा कठिन होता है। एक तो जहां वो अपने पति को खो चुकी होती है, तो वहीं उसके सामने आने वाले भविष्य को लेकर कई तरह की चिंताएं रहती हैं। बच्चों की चिंता और आर्थिक रूप से भी इस परिवार को बेहद जरूरत होती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाती है। इस विधवा पेंशन योजना को गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसमें हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको कुछ दस्तावेज भी चाहिए होंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

how to apply Widow Pension utility news in hindi
विधवा पेंशन - फोटो : istock

ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/widow_h.aspx पर जाना होता है।
how to apply Widow Pension utility news in hindi
विधवा पेंशन - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां नाम रजिस्टर करना होगा, और साथ में आपसे कई जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। आपको ये सब भरकर इसे सब्मिट कर देना है, जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply Widow Pension utility news in hindi
विधवा पेंशन - फोटो : istock

किन्हें मिलता है लाभ?

  • इस विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओं को मिलता है। इसके लिए उसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, दोबारा शादी करने वाली महिलाओं को ये लाभ प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन
how to apply Widow Pension utility news in hindi
विधवा पेंशन - फोटो : istock

ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-

  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज तस्वीर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed