फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Svanidhi Scheme: बिना गारंटी के चाहिए 10 हजार रुपये का लोन, तो जानें क्या है पात्रता और आवेदन का तरीका

Mon, 21 Feb 2022 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
how to apply PM Svanidhi Scheme and what is benefits
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

हमें अपनी आजीविका चलाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। लेकिन कई मर्तबा हमें पैसों की अचानक जरूरत पड़ जाती है। वहीं, कई लोग नौकरी से परेशान होकर अपना बिजनेस तक करने की तरफ कदम बढ़ाते हैं। हालांकि, कई बार फंड की कमी के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप कोई छोटा सा काम शुरू करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार आपकी इसमें मदद कर सकती है। दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही पीएम स्वनिधि स्कीम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि इस योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? पात्रता क्या है आदि। तो चलिए हम आपको इस पीएम स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप भी इसका लाभ ले सके। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to apply PM Svanidhi Scheme and what is benefits
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आप पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी किसी भी सरकारी बैंक में जाकर इसका फॉर्म भरना पड़ता है। फॉर्म भरकर साथ में आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी और अपनी बैंक जानकारी देनी पड़ती है। इसके बाद स्वीकृति होने पर आपके खाते में ये पैसे भेजे जाते हैं।
how to apply PM Svanidhi Scheme and what is benefits
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

इतना मिलता है बिना ब्याज के लोन

  • अगर बात लोन अमाउंट की करें, तो इसमें सरकार 10 हजार रुपये का लोन देती है। इस पैसे पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता है और हर महीने की किस्त देकर एक साल के अंदर आपको इस पैसे को चुकाने का समय मिलता है। वहीं, तीन महीने की किस्त में आपके खाते में ये पैसे दिए जाते हैं, जिसके लिए आपको किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply PM Svanidhi Scheme and what is benefits
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : i stock

ये दस्तावेज चाहिए:-

  • आधार कार्ड
  • काम का प्रूफ
  • बैंक खाते की जानकारी।
विज्ञापन
how to apply PM Svanidhi Scheme and what is benefits
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

किन्हें मिलता है ये लोन?

  • दरअसल, कोरोना काल में लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से पीएम स्वनिधि स्कीम की शुरुआत की गई थी। इसके लिए रेहड़ी-पटरी वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। जो लोग 24 मार्च 2020 से पहले अपना कोई काम करते थे, वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed