हमें अपनी आजीविका चलाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। लेकिन कई मर्तबा हमें पैसों की अचानक जरूरत पड़ जाती है। वहीं, कई लोग नौकरी से परेशान होकर अपना बिजनेस तक करने की तरफ कदम बढ़ाते हैं। हालांकि, कई बार फंड की कमी के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप कोई छोटा सा काम शुरू करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार आपकी इसमें मदद कर सकती है। दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही पीएम स्वनिधि स्कीम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि इस योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? पात्रता क्या है आदि। तो चलिए हम आपको इस पीएम स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप भी इसका लाभ ले सके। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6213626f2dba7138796ffbd4","slug":"how-to-apply-pm-svanidhi-scheme-and-what-is-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Svanidhi Scheme: बिना गारंटी के चाहिए 10 हजार रुपये का लोन, तो जानें क्या है पात्रता और आवेदन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Svanidhi Scheme: बिना गारंटी के चाहिए 10 हजार रुपये का लोन, तो जानें क्या है पात्रता और आवेदन का तरीका
Mon, 21 Feb 2022 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- अगर आप पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी किसी भी सरकारी बैंक में जाकर इसका फॉर्म भरना पड़ता है। फॉर्म भरकर साथ में आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी और अपनी बैंक जानकारी देनी पड़ती है। इसके बाद स्वीकृति होने पर आपके खाते में ये पैसे भेजे जाते हैं।
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
इतना मिलता है बिना ब्याज के लोन
- अगर बात लोन अमाउंट की करें, तो इसमें सरकार 10 हजार रुपये का लोन देती है। इस पैसे पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता है और हर महीने की किस्त देकर एक साल के अंदर आपको इस पैसे को चुकाने का समय मिलता है। वहीं, तीन महीने की किस्त में आपके खाते में ये पैसे दिए जाते हैं, जिसके लिए आपको किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : i stock
ये दस्तावेज चाहिए:-
- आधार कार्ड
- काम का प्रूफ
- बैंक खाते की जानकारी।
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि स्कीम में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
किन्हें मिलता है ये लोन?
- दरअसल, कोरोना काल में लोगों को आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से पीएम स्वनिधि स्कीम की शुरुआत की गई थी। इसके लिए रेहड़ी-पटरी वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। जो लोग 24 मार्च 2020 से पहले अपना कोई काम करते थे, वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।