चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। एक स्वस्थ चुनावी प्रक्रिया ही लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूती प्रदान करती है। देश में कुछ दिनों के बाद लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जो देश के भविष्य की दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी है। हालांकि, चुनावों में वोट देने के लिए हमारे पास पहचान पत्र का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड नहीं है। इस स्थिति में आप चुनाव में अपना मतदान नहीं कर सकते हैं। अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उस ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Voter Id: बनवाना चाहते हैं अपना नया वोटर आईडी कार्ड, तो ऐसे करें घर बैठे आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन