IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024: माता वैष्णो देवी का मंदिर दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों पर माता की विशेष कृपा बरसती है। माता वैष्णो देवी का यह मंदिर कटरा नगर की समीप की पड़ाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर की गिनती देश के लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में की जाती है। माता का दर्शन करते समय भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए कई तरह की व्यवस्थाओं का इंतजाम यहां पर किया गया है। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन