भारत सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सहायता देने के लिए समय समय पर कई योजनाएं लाई जाती हैं। इसी क्रम में सरकार ने संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बराबर लाभ दिलाने के लिए असंगठित क्षेत्र श्रमिकों के लिए एक खास कार्ड की शुरुआत की है। दरअसल, इस कार्ड की मदद से अब असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक भी आसानी से सरकारी योजनाओं के लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए श्रमिकों को केवल ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आज के समय में सभी के पास स्मार्ट फोन के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में श्रमिक किसी की सहायता से या खुद अपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन का प्रोसेस नहीं मालूम तो, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको ई-श्रम कार्ड के आवेदन का पूरा प्रोसेस स्टेप बाए स्टेप बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं क्या हैं ये स्टेप्स..
{"_id":"61c1839bb6e9f6467e4a8416","slug":"how-to-apply-for-e-shram-card-online-know-the-complete-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apply for E-shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए करना चाहते हैं आवेदन? यहां जानें पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Apply for E-shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए करना चाहते हैं आवेदन? यहां जानें पूरा प्रोसेस
Tue, 21 Dec 2021 06:00 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- अपने ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको होम पेज पर 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईपीएफओ, ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे ओटीपी बॉक्स में टाइप कर के रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है, और इस तरह से आपका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- इतना करने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को पूरा फिल करें जिसमें आपको नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र, आपसे जुड़ी बाकी जानकारी देनी होगी। पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। आखिर में को पूरी तरह भर के अपने फॉर्म को सब्मिट कर दें।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पहले से ही निकालकर रख लें। जिसमें आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, आय का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण और पासपोर्ट फोटो शामिल है।