आज के दौर में लगभग सबकुछ घर बैठे हो जाता है, ऑनलाइन माध्यम से हम अपने लिए जो चाहे वो घर पर मंगा सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं और यहां तक कि लगभग सभी दस्तावेज भी अब घर बैठे ही आसानी से बन जाते हैं। मतलब पहले की तरह अब लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ती है। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस को ही ले लीजिए। दो पहिया और चार पहिया जैसे अन्य वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके न होने पर आप गाड़ी नहीं चला सकते हैं। इसलिए अगर आप अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा चुके हैं, और अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। तो आप ये काम ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको एक बार आरटीओ जाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में, जिससे आप आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं...
{"_id":"61badb6c95337e6a792959c6","slug":"how-to-apply-for-driving-licence-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Apply Driving Licence: घर बैठे बनवाएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, ये रहा आवेदन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
How to Apply Driving Licence: घर बैठे बनवाएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, ये रहा आवेदन का तरीका
Thu, 16 Dec 2021 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
लर्निंग के बाद ऐसे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले https://parivahan.gov.in/parivahan/ वेबसाइट पर जाना है, और यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस वाले विकल्प को चुनना है। फिर आपको अपना राज्य चुनना है और अब अप्लाई ड्राइविंग लाइसेंस वाले विकल्प को चुनकर आगे बढ़ जाना है।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालिए और उस पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को भरें, और फिर Authenticate with Sarathi वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद यहां आपको अपना लर्निंग वाला लाइसेंस नंबर और अपनी जन्मतिथि भरने के बाद ओके पर क्लिक कर देना है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको नीचे जाकर व्हीकल क्लास चुननी है यानी आप सिर्फ दो पहिया के लिए लाइसेंस बनवाना चाहते हैं या चार पहिया के लिए भी। इसके बाद इसे सब्मिट कर दें। फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म 1 (फिटनेस सर्टिफिकेट) को डाउनलोड करना है और साथ ही फॉर्म 1ए (मेडिकल सर्टिफिकेट) को भी डाउनलोड करना है। इसके बाद आगे बढ़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना है, जिसके लिए अपना लर्निंग लाइसेंस नंबर भरना है और जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सब्मिट कर दें। अब आपको Proceed to book पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यहां उपलब्ध तारीख और इसके बाद उपलब्ध समय नजर आएगा, जिसमें से आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन लें। अब मोबाइल पर आए सिक्योरिटी कोड को भरकर सब्मिट कर दें।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 4
- यहां अब आपको आपकी सारी जानकारी पीडीएफ में दिखेगी, जिसे अपने पास रख लें और इसे टेस्ट से समय आपको साथ ले जाना होता है। अब आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी है, और Click here to calculate fee पर क्लिक करना है। अब यहां आपको फीस ऑनलाइन भरनी है।