फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त? किसान यहां जानें नियम

Thu, 14 Nov 2024 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Nov 2024 10:58 AM IST
सार

5 अक्तूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 18वीं किस्त जारी की गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे रहे जिनको ये लाभ नहीं मिल सका।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the stuck 18th kist still be released
अटकी हुई 18वीं किस्त कैसे बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आप राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई तरह की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इनमें किसी योजना में किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाते हैं तो किसी योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।



इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और अगर आप पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद ले सकते हैं। इन पैसों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे रहे जिनकी 18वीं किस्त अटक गई, तो क्या अभी भी एक महीना बीतने के बाद इन किसानों को अटकी हुई 18वीं किस्त मिल सकती है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: Can the stuck 18th kist still be released
अटकी हुई 18वीं किस्त कैसे बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं किस्त अटकी क्यों?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं। इसमें सबसे पहला काम होता है ई-केवाईसी करवाना। अगर आपने ये काम नहीं करवा रखा है या आपकी ई-केवाईसी स्वीकार नहीं हुई है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: Can the stuck 18th kist still be released
अटकी हुई 18वीं किस्त कैसे बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम आधार लिकिंग का है जिसे अगर पीएम किसान योजना से जुड़े जिस किसान ने नहीं करवाया है, तो उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है। इसमें आपको लाभार्थी को अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां जाकर अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the stuck 18th kist still be released
अटकी हुई 18वीं किस्त कैसे बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग के अलावा तीसरा काम है भू-सत्यापन का। जिन किसानों ने इस काम को भी नहीं करवाया है उनकी भी 18वीं किस्त अटकी हो सकती है। इसमें किसान को अपनी जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है और इसमें सबकुछ सही पाए जाने पर ही लाभ मिलता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the stuck 18th kist still be released
अटकी हुई 18वीं किस्त कैसे बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त?

  • अगर आपको भी 18वीं किस्त नहीं मिली है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे, ऊपर बताए गए हैं जिसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग का न होना आदि। इसलिए अगर आप इन कामों को करवा लेते हैं तो राज्य सरकार आपके नाम को आगे केंद्र सरकार को भेज देती है जिसके बाद आपको 19वीं किस्त के साथ ही 18वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed