घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद से उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी की चिंता माता-पिता को होने लगती है। ऐसे में अभिभावक बिटिया के जन्म लेने के बाद अपनी कमाई में से कुछ पैसों की बचत उसके भविष्य को ध्यान में रखकर करने की शुरुआत करते हैं। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बैंक में जमा आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। इस कारण आपको अपनी सेविंग्स किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्ट करनी चाहिए।
बिटिया ने घर में लिया है जन्म, तो यहां करें 11 हजार रुपये निवेश, 18 की उम्र होने पर जुटा सकते हैं 78.3 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में बेटी के नाम पर एसआईपी बनवानी होगी। आप किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव कर सकते हैं।
Indian Railways: ट्रेन टिकट पर लिखे RAC का क्या होता है मतलब? अगर नहीं पता तो जान लीजिए आज
म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 11 हजार रुपये का निवेश करना है। 11 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो 18 साल बाद मैच्योरिटी के समय आप 78.3 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की उच्च शिक्षा या उसकी शादी के समय कर सकेंगे।
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
PM Vidyalakshmi Yojana: गरीब छात्रों को पढ़ाई करने के लिए सरकार दे रही 10 लाख रुपये तक का लोन, जानिए स्कीम