Activate UAN Number: अपनी आजीविका चलाने के लिए कुछ लोग अपना काम धंधा करते हैं, तो एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी भी करते हैं। बात अगर नौकरीपेशा लोगों की करें, तो इनकी सैलरी में से हर महीने एक निश्चिचत अमाउंट काटकर इनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है जो सालाना होता है। दूसरी तरफ आप नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर या नौकरी छोड़ने के बाद इस पैसे को निकाल सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसके लिए एक काम करना जरूरी है और वो है कि आपको अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना होता है। वरना आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"649ec4a6eff8375eb805894b","slug":"how-to-activate-your-uan-number-follow-these-steps-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: नौकरी छोड़ने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पीएफ के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की खबर: नौकरी छोड़ने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पीएफ के पैसे
Wed, 05 Jul 2023 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- आपका भी अगर पीएफ कटता है और आपने अब तक अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं किया है, तो आपको इसे कर लेना चाहिए
- अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पीएफ पोर्टल पर जाने के बाद आपको थोड़ा नीचे की तरफ जाना है
- यहां पर आपको 'Important Links' वाले सेक्शन में तीसरे नंबर पर 'Activate UAN' का विकल्प दिखेगा
- आपको इस वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने एक नया पेज खुला है
- फिर आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर भरना है
- आप चाहें तो यहां पर यूएएन नंबर या फिर मेंबर आईडी में से किसी एक को भर सकते हैं
- अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, नाम और जन्मतिथि भरनी है
विज्ञापन
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको यहां पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
- फिर आपको सहमित पर टिक करना है और 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करें
- इसके बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।