फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, खूबसूरत दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मिल रहा मौका, इतना है किराया

Tue, 04 Jul 2023 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 Check Price And Tour Detail Here In Hindi
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Sikkim Tour Package 2023: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में सिक्किम आपके लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को नीले पर्वतों की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में ये जगह हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। वहीं विश्व की तीसरी ऊंची चोटी कंचनजंगा भी यहीं पर स्थित है। ऐसे में आप गर्मियों के सीजन में सिक्किम घूम सकते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिंपोंग घूमने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Sikkim Tour Package 2023 Check Price And Tour Detail Here In Hindi
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 9 जुलाई 2023 को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

IRCTC Sikkim Tour Package 2023 Check Price And Tour Detail Here In Hindi
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको बस के माध्यम से ऊपर बताई गई जगहों पर घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 Check Price And Tour Detail Here In Hindi
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था करेगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो डीलक्स कैटेगरी में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 43,810 रुपये है। 

ITR: किस तरह की इनकम पर नहीं लगता कोई टैक्स? आईटीआर फाइल करने से पहले जान लें ये बातें

विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2023 Check Price And Tour Detail Here In Hindi
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : istock

इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,500 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH121 पर विजिट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed