फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज दांत साफ करते हैं लेकिन ब्रश नहीं बदलते? जान लें कितने महीने में लेना चाहिए नया

Wed, 09 Sep 2026 04:30 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Sep 2026 04:30 PM IST
सार

Toothbrush: टूथब्रश को आम तौर पर 3 से 4 महीने में बदल देना चाहिए। लेकिन अगर इससे पहले ही उसके ब्रिसल्स फैल गए हैं, मुड़ गए हैं या घिसने लगे हैं तो नया ब्रश ले लेना बेहतर है। लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती।
 

विज्ञापन
How Often Should You Replace Your Toothbrush Know all details here
कितने महीने पुराना टूथब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं? - फोटो : AI

सुबह-शाम दांत साफ करना हमारी रोज की आदत है। लेकिन क्या आपको याद है कि आपने अपना टूथब्रश आखिरी बार कब बदला था? बहुत से लोग महीनों तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करते रहते हैं। कुछ लोग तो ब्रश तब तक नहीं बदलते, जब तक उसके ब्रिसल्स पूरी तरह फैल न जाएं। आम तौर पर टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलने की सलाह दी जाती है। अगर ब्रश के ब्रिसल्स इस समय से पहले ही खराब हो गए हैं तो 3 महीने पूरे होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं।

How Often Should You Replace Your Toothbrush Know all details here
कितने महीने पुराना टूथब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं? - फोटो : अमर उजाला

ब्रिसल्स देखकर समझें कब बदलना है
टूथब्रश पुराना होने पर उसके ब्रिसल्स धीरे-धीरे फैलने और मुड़ने लगते हैं। अगर ब्रिसल्स पहले जैसे सीधे नहीं रहे हैं या घिसे हुए दिखाई दे रहे हैं तो ब्रश बदल देना चाहिए। घिसे हुए ब्रिसल्स दांतों की सफाई नए ब्रश की तरह अच्छी तरह नहीं कर पाते। इसलिए सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि ब्रश को इस्तेमाल करते हुए कितने महीने हो गए हैं, उसकी हालत पर भी ध्यान दें।

How Often Should You Replace Your Toothbrush Know all details here
कितने महीने पुराना टूथब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं? - फोटो : FreePik

ज्यादा जोर लगाकर ब्रश न करें
कई लोगों को लगता है कि दांतों पर जोर से ब्रश करने से ज्यादा सफाई होगी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। बहुत ज्यादा दबाव डालने से ब्रिसल्स जल्दी खराब हो सकते हैं और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। दांत साफ करने के लिए नरम ब्रिसल्स वाला टूथब्रश इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। ब्रश करते समय हल्के हाथ से सफाई करें और बहुत जोर से रगड़ने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Often Should You Replace Your Toothbrush Know all details here
टूथब्रश - फोटो : Adobe Stock

टूथब्रश को इस्तेमाल के बाद ऐसे रखें
ब्रश करने के बाद टूथब्रश को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसे सीधा रखकर हवा में सूखने दें। गीले ब्रश को तुरंत बंद डिब्बे में रखने से बचना चाहिए। एक और जरूरी बात यह है कि अपना टूथब्रश किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। इससे मुंह के कीटाणु एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
How Often Should You Replace Your Toothbrush Know all details here
कितने महीने पुराना टूथब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock

बच्चों का ब्रश भी समय पर बदलें
बच्चों के टूथब्रश पर भी यही बात लागू होती है। अगर उनके ब्रश के ब्रिसल्स जल्दी फैल या मुड़ गए हैं तो उसे 3 महीने पूरे होने से पहले ही बदल दें। बच्चों के लिए नरम ब्रिसल्स वाला सही आकार का ब्रश चुनना बेहतर रहता है। यानी टूथब्रश बदलने के लिए कोई बहुत मुश्किल नियम नहीं है। 3 से 4 महीने का समय याद रखें और साथ ही ब्रश के ब्रिसल्स की हालत भी देखते रहें। अगर ब्रश घिस गया है तो नया ब्रश लेने में देर न करें।


क्या डार्क वाइजर वाला हेलमेट पहनने पर ट्रैफिक चालान कट सकता है? जानें इससे जुड़े नियम

काम की बात: किचन का सिंक बार-बार जाम होता है तो नाली में ये चीजें डालना करें बंद, पड़ सकता है भारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed