Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आरओ से 10 लीटर पानी बनाने में कितना पानी बर्बाद होता है? यहां जानें

Thu, 12 Nov 2026 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

  • आरओ से 10 लीटर साफ पानी बनाने में कितना पानी रिजेक्ट होता है, यह मशीन की तकनीक और पानी की गुणवत्ता पर निर्भर करता है
  • आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी को सही तरीके से दोबारा इस्तेमाल करके पानी की बर्बादी कम की जा सकती है

विज्ञापन
How Much Water Is Wasted to Produce 10 Litres of RO Water
RO से कितना पानी वेस्ट होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

RO Water: आजकल ज्यादातर घरों में पीने के पानी को साफ करने के लिए आरओ वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। आरओ पानी से अशुद्धियां, घुले हुए लवण और कई तरह के दूषित तत्वों को हटाने में मदद करता है।



वहीं, जब आरओ पानी साफ करता है तो काफी पानी वेस्ट वॉटर के रूप में भी निकलता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि घर में आरओ से 10 लीटर साफ पानी तैयार करने के लिए कितना पानी इस्तेमाल होता है और उसमें से कितना पानी बाहर निकल जाता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How Much Water Is Wasted to Produce 10 Litres of RO Water
RO से कितना पानी वेस्ट होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

आरओ से 10 लीटर पानी बनाने में कितना पानी बर्बाद होता है?

  • आरओ सिस्टम में एक लीटर साफ पानी तैयार करने पर लगभग 1 से 3 लीटर रिजेक्ट पानी निकल सकता है
  • हालांकि, यह मात्रा पानी की गुणवत्ता और आरओ सिस्टम के आकार व इस्तेमाल पर निर्भर करती है
  • इस हिसाब से 10 लीटर साफ पानी बनाने पर लगभग 10 से 30 लीटर रिजेक्ट पानी निकल सकता है
  • हालांकि, यह हर आरओ मशीन का तय आंकड़ा नहीं है। कुछ आधुनिक मशीनें इससे कम पानी भी रिजेक्ट करती हैं
How Much Water Is Wasted to Produce 10 Litres of RO Water
RO से कितना पानी वेस्ट होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

आरओ में पानी बर्बाद क्यों होता है?

  • आरओ यानी रिवर्स ऑस्मोसिस तकनीक में पानी को एक विशेष मेम्ब्रेन से गुजारा जाता है
  • यह मेम्ब्रेन पानी में मौजूद घुले हुए लवण और कई अशुद्धियों को अलग करने में मदद करती है
  • इस प्रक्रिया में एक तरफ साफ पानी मिलता है, जबकि दूसरी तरफ अधिक मात्रा में घुले हुए पदार्थों वाला पानी बाहर निकलता है जिसे रिजेक्ट वॉटर कहा जाता है
  • इसी वजह से आरओ में पानी की खपत सामान्य फिल्टर के मुकाबले अधिक हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Water Is Wasted to Produce 10 Litres of RO Water
RO से कितना पानी वेस्ट होता है? - फोटो : AI Generated

आरओ से निकले वेस्ट वॉटर का कहां कर सकते हैं इ्स्तेमाल?

  • फर्श और घर की सफाई करने में
  • टॉयलेट फ्लश करने में
  • गाड़ी और बाइक की बाहरी सफाई में
  • घर के बर्तन धोने से पहले की सामान्य सफाई में
विज्ञापन
How Much Water Is Wasted to Produce 10 Litres of RO Water
RO से कितना पानी वेस्ट होता है? - फोटो : AI Generated

आरओ से निकलने वाले पानी का कहां इस्तेमाल न करें?

  • आरओ से निकलने वाले पानी को सीधे बेकार समझकर फेंकना सही नहीं है
  • हालांकि, इसमें घुले हुए लवण और अशुद्धियों की मात्रा अधिक हो सकती है
  • इसलिए इसका इस्तेमाल पीने या खाना बनाने के लिए नहीं करना चाहिए
  • पौधों में इस्तेमाल करने से पहले पानी की गुणवत्ता और उसमें मौजूद लवण की मात्रा जांच लेना बेहतर है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed