Ration Card e-KYC: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक अंत्योदय योजना है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनते हैं और उन्हें मुफ्त राशन भी दिया जाता है। कोरोना काल से भारत सरकार राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन दे रही है जो राशन कार्ड में दिए हुए नामों यानी प्रत्येक सदस्य के हिसाब से मिलता है।
वहीं, राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी भी करवानी है जिसके लिए विभाग कुछ महीनों से लगातार बोल रहा है। ऐसे में अगर आप भी ई-केवाईसी करवा रहे हैं या करवाने वाले हैं तो पहले ही जान लें कि कुछ लोग ई-केवाईसी के नाम पर पैसे भी ठग रहे हैं। तो आप यहां जान सकते हैं इस बारे में...
2 of 5
राशन कार्ड ई-केवाईसी फ्रॉड।
- फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
- अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। कितने सदस्य एक्टिव हैं, किस सदस्य का निधन हो चुका है, कौन से राशन कार्डधारक राशन नहीं लेते हैं आदि। ऐसी चीजों का पता लगाने के लिए ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है।
3 of 5
राशन कार्ड ई-केवाईसी फ्रॉड।
- फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से बचकर
- अगर आप राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवा रहे हैं तो इससे जुड़े होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज लोगों को ई-केवाईसी के नाम पर ठगने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ये लोग आपको ऑनलाइन लिंक भेजते हैं या ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी करने का दावा करते हैं, पर ये फ्रॉड हैं इसलिए इन्हें कोई जानकारी शेयर न करें।
4 of 5
राशन कार्ड ई-केवाईसी फ्रॉड।
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका ये है:-
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको अपने राशन डीलर के पास जाना है या आप किसी और राशन डीलर के पास भी जा सकते हैं
- यहां पर आपके राशन कार्ड के नंबर के जरिए पोस मशीन में आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं
- राशन कार्ड में जितने सदस्यों का नाम है, उन सभी को फिंगर प्रिंट देने होते हैं और फिर आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है
5 of 5
राशन कार्ड ई-केवाईसी फ्रॉड।
- फोटो : Adobe Stock
पैसे नहीं लगते ई-केवाईसी के
- एक चीज जान लें कि अगर कोई राशन डीलर्स या एजेंट आपसे ई-केवाईसी करने के पैसे मांग रहा है तो कभी न दें। आप इसकी शिकायत कर सकते हैं, क्योंकि राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाना एकदम मुफ्त है। किसी भी राशन कार्डधारक को इसके लिए पैसे नहीं देने होते हैं।