फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: गर्मियों में एसी की सर्विसिंग कराने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकते हैं आप फ्रॉड का शिकार

Wed, 26 Mar 2025 04:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 04:03 PM IST
सार

एसी की सर्विसिंग के नाम पर कई ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। अगर आप भी एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
AC Service Scam Know About These Air Conditioner AC Repair Scams in India
AC Tips - फोटो : Freepik

मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है, गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले महीनों में गर्मियां और भी ज्यादा बढ़ेंगी। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी लगवा रहे हैं। इस कारण गर्मी के सीजन में एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। वहीं जिन लोगों के पास पहले से एसी होता है वह गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सर्विसिंग कराते हैं। अगर आप भी गर्मियों के सीजन में एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।



आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इन दिनों एसी की सर्विसिंग के नाम पर कई तरह के फ्रॉड चल रहे हैं। एसी की सर्विसिंग के नाम पर कई ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। अगर आप भी एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

AC Service Scam Know About These Air Conditioner AC Repair Scams in India
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी की सर्विसिंग करते समय कई मैकेनिक आपको यह कह सकते हैं कि एसी का यह पार्ट खराब है और इसे बदलने की जरूरत है जबकि वह पार्ट खराब नहीं होता है। इससे आपका सर्विसिंग का खर्चा बढ़ सकता है। 

AC Service Scam Know About These Air Conditioner AC Repair Scams in India
AC Tips - फोटो : Freepik

कई बार मैकेनिक एसी के पार्ट्स को बदलते समय असली की जगह पुराने या नकली पार्ट्स को लगा देते हैं। इससे आपके एसी की लाइफस्पैन और परफॉर्मेंस कम हो सकती है। आपको इस तरह के स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है।

Water Tank: गर्मी में अब नहीं आएगा टंकी से खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Service Scam Know About These Air Conditioner AC Repair Scams in India
AC Tips - फोटो : Freepik

कई बार तो जिन्हें एसी के बारे में कुछ पता नहीं होता, वह भी नकली एसी सर्विस इंजीनियर बनकर आते हैं और एसी खोलकर उसमें कुछ किए बिना पैसे लेके चले जाते हैं। इस कारण आपको सर्विस बुक करते समय एसी सर्विस इंजीनियर की विश्वसनीयता के बारे में पता जरूर करना चाहिए। 

विज्ञापन
AC Service Scam Know About These Air Conditioner AC Repair Scams in India
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी की सर्विसिंग कराते सयम उसके पास रहें और इस बात पर लगातार ध्यान देते रहें कि मैकेनिक क्या कर रहा है। सर्विस के बाद बिल चेक करें और इस बात को सुनिश्चित करें कि उसमें किसी गैर जरूरी चार्ज को न जोड़ा गया हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed