PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सालाना मिलने वाली इस 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद को तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये भेजती है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:57 PM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में कई लोगों का अक्सर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इन्हीं सवालों में एक प्रमुख सवाल यह है कि क्या एक परिवार के सभी सदस्य इस स्कीम में आवेदन करके लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन