फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: गांव में रहते हुए भी इन बिजनेस को शुरू करके हो सकते हैं मालामाल, जानिए डिटेल्स

Sun, 13 Apr 2025 07:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

How to start profitable business in village: अगर आप अपने गांव में रहते हुए पैसे कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गांव में ही शुरू करके अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to start profitable business in village in india
How to start profitable business in village - फोटो : Adobe Stock

How to start profitable business in village: बीते सालों में बड़े पैमाने पर नौकरी की तलाश में लोगों का गांवों से शहरों की ओर पलायन हुआ है। वहीं कई लोग आज भी अपने गांव को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वही शहरों की तुलना में गांवों में नौकरी की संभावनाएं काफी कम हैं। इस कारण कई लोगों को आदमनी के लिए न चाहते हुए भी मजबूरन गांव छोड़कर शहरों की ओर आना पड़ता है। अगर आप अपने गांव में रहते हुए पैसे कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गांव में ही शुरू करके अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इनमें कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। देश में कई लोग इन बिजनेस को शुरू करके अपनी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं आप गांव में रहकर कौन-कौन से बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। 

How to start profitable business in village in india
How to start profitable business in village - फोटो : Adobe Stock

डेयरी फार्मिंग 

गांव में अच्छी मात्रा में जगह होती है। वहां आपको चारा भी आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप गांव में रहते हुए डेयरी फार्मिंग शुरू कर सकते हैं। यहां आप शुद्ध दूध, घी, पनीर बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप गांवों में लोकल मार्केट के साथ साथ शहर के ग्राहक भी अपने व्यवसाय के साथ जोड़ सकते हैं। 

How to start profitable business in village in india
How to start profitable business in village - फोटो : Adobe Stock

मुर्गी पालन 

गांव में रहते हुए आप मुर्गी पालन का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो इसे आप छोटे स्तर पर कम लागत में भी शुरू कर सकते हैं। देश में अंडे और चिकन की मांग काफी रहती है तो इस व्यवसाय के जरिए आप इन्हें बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

AC Tips And Tricks: आपका एसी नहीं दे रहा अच्छी कूलिंग, तो करें ये काम समस्या हो सकती है दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
How to start profitable business in village in india
How to start profitable business in village - फोटो : Adobe Stock

मछली पालन 

गांव में रहते हुए मछली पालन का व्यवसाय भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको अपनी जमीन पर तालाब बनवाना है। तालाब बनवाने के बाद आपको उसमें कुछ नस्लों की मछली की फार्मिंग करनी है। इस व्यापार में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। 

विज्ञापन
How to start profitable business in village in india
How to start profitable business in village - फोटो : Adobe Stock

कोचिंग सेंटर / लाइब्रेरी 

आप गांव में रहते हुए कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी खोलकर भी अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। गांवों में अच्छे शिक्षकों की कमी है तो आप कंपटीशन क्लासेस चला सकते हैं। इसके अलावा आप गांव में लाइब्रेरी भी शुरू कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed