How is credit score calculated: ये दौर बाजारवाद का है। तकनीक के क्षेत्र में हो रही उन्नति और विभिन्न बड़े बदलावों ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक नया रूप देने का काम किया है। आज के समय में हम में से कई लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। छोटे से दिखने वाले इस कार्ड ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक बड़े बदलाव को अंजाम दिया है। इसके आने के बाद दुनिया भर में वस्तुओं और सेवाओं को लेकर मांग काफी बढ़ी है।
Credit Score: कैसे तय होता है आपका क्रेडिट स्कोर? जानिए कौन करता है इसको निर्धारित करने का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह से कैलकुलेट किया जाता है क्रेडिट स्कोर
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि क्रेडिट स्कोर को सिबिल स्कोर भी कहा जाता है। किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर को तय करते समय यह देखा जाता है कि अब तक उस व्यक्ति ने कितने तरह के लोन को लिया है।
Cibil Score: खराब CIBIL स्कोर के कारण लोन लेने में आ रही है दिक्कत, तो ऐसे करें उसको ठीक
व्यक्ति द्वारा लिए गए लोन को कितने समय के अंदर चुकता किया गया है। इसके अलावा क्रेडिट से जुड़ी कई और बातों को ध्यान में रखकर व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर को तय किया जाता है। व्यक्ति का जितना अच्छा क्रेडिट स्कोर होता है। उसको लोन मिलने में उतनी ही आसानी होती है।
कौन करता है क्रेडिट स्कोर को तय करने का काम
आपके क्रेडिट स्कोर को क्रेडिट ब्यूरो तय करने का काम करते हैं। ट्रांसयूनियन, एक्सपेरियन, इक्विफैक्स, सीआरआईएफ हाईमार्क जैसी क्रेडिट इंफोर्मेशन वह प्रमुख कंपनियां हैं, जो कि क्रेडिट स्कोर को तय करती हैं।
क्रेडिट स्कोर को 300 से लेकर 900 के बीच में तय किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) 750 अंक से ऊपर है। ऐसे में इस स्कोर अच्छा सिबिल स्कोर माना जाता है।
Credit Card: भूल गए हैं क्रेडिट कार्ड का बकाया पेमेंट करना, तो नहीं लगेगा जुर्माना, जानिए क्या है नियम