How to Improve CIBIL Score: बच्चों की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए अक्सर हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा कई बार लोग अपने दूसरे जरूरी कार्यों के लिए पर्सनल लोन या होम लोन भी लेते हैं। हालांकि, लोन लेने की प्रक्रिया में सिबिल स्कोर एक अहम रोल निभाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब होता है। इस स्थिति में आपको लोन लेते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। यहां तक की लोन की राशि को अप्रूव होने में कई अड़चनें आ सकती हैं। ऐसे में अच्छे सिबिल स्कोर का होना काफी जरूरी है। लोन लेने की प्रक्रिया में व्यक्ति का सिबिल स्कोर एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है। ऐसे में आपके लोन को तुरंत अप्रूव कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं।
Cibil Score: खराब CIBIL स्कोर के कारण लोन लेने में आ रही है दिक्कत, तो ऐसे करें उसको ठीक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन