Bike Fuel Reserve Capacity Rules: अक्सर ऐसा होता है कि बाइक चलाते समय अचानक फ्यूल मीटर की सुई नीचे गिर जाती है और फिर गाड़ी को रिजर्व में लगना पड़ता है। ऐसे समय में हर राइडर के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि बाइक में कितना पेट्रोल बचा है और गाड़ी नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंच पाएगी या नहीं।
{"_id":"6ac90495414e2bb57d0b52ae","slug":"how-far-can-a-bike-run-after-fuel-tank-hits-reserve-reserve-capacity-distance-limits-and-engine-health-rules-2026-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्यूल टैंक रिजर्व में लगने के बाद कितने किलोमीटर चल सकती है आपकी बाइक? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फ्यूल टैंक रिजर्व में लगने के बाद कितने किलोमीटर चल सकती है आपकी बाइक? जानें नियम
Fri, 09 Oct 2026 08:43 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:43 PM IST
सार
Distance Limit on Reserve Fuel: अक्सर ऐसा होता है कि सफर के समय बाइक का पेट्रोल कम हो जाता है, जिसकी वजह से गाड़ी को रिजर्व में करके चलना पड़ता है। ऐसे में लोगों के दिमाग में एक बड़ा सावल आता है कि क्या आखिर रिजर्व में होने के बाद बाइक कितने किलोमीटर चल सकती है।
विज्ञापन
बाइक फ्यूल टैंक रिजर्व नियम
- फोटो : AI
Trending Videos
Bike Tips
- फोटो : Adobestock
इंजन क्षमता के हिसाब से रिजर्व फ्यूल की दूरी
- आपकी बाइक रिजर्व में कितने किलोमीटर चलेगी, यह उसकी इंजन क्षमता और माइलेज पर निर्भर करता है।
- 100cc या 125cc की कम्यूटर बाइक रिजर्व में 40 से 50 किलोमीटर तक चल सकती है।
- वहीं, 150cc या उससे भारी स्पोर्ट्स बाइक रिजर्व में 25 से 35 किलोमीटर ही दूरी तय कर पाती है।
फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों में रिजर्व के नए नियम
- फोटो : FREEPIK
फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों में रिजर्व के नए नियम
- आजकल आने वाली नई बीएस6 बाइकों में पुराना रिजर्व नॉब या लीवर नहीं होता, बल्कि उनमें लो-फ्यूल इंडिकेटर लाइट जलती है।
- इन फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों के टैंक में हमेशा कम से कम 1.5 से 2 लीटर पेट्रोल बनाए रखना जरूरी होता है, ताकि फ्यूल पंप सही से काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप को नुकसान
- फोटो : AI
लगातार रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप को नुकसान
- बार-बार टैंक खाली करके रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप के जलने का खतरा बढ़ जाता है।
- इसके अलावा, फ्यूल टैंक के तल में जमी गंदगी और कचरा इंजन के अंदर पहुंच सकता है।
- इससे बाइक का कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर जाम हो सकता है, जिससे भारी खराबी आ सकती है।
विज्ञापन
Bike Tips
- फोटो : Adobestock
इमरजेंसी में क्या करें और कैसे सुरक्षित रहें?
- गाड़ी रिजर्व में लगते ही बिना देरी किए नजदीकी पेट्रोल पंप से कम से कम 2 से 3 लीटर पेट्रोल जरूर भरवाएं।
- अगर पेट्रोल पंप दूर हो, तो बाइक को धीमी और स्थिर रफ्तार (40-50 किमी/घंटा) में चलाएं, ताकी आप अधिक से अधिक दूरी तय कर सकते हैं।
- ऐसा करने से बाइक बेहतर माइलेज देगी और आप बिना रुके सुरक्षित पहुंच सकेंगे।