फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House Buying Tips: घर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है आपके साथ धोखा

Fri, 18 Jul 2025 06:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 06:42 PM IST
सार

आकर्षक ऑफर, लोकेशन की चकाचौंध या ड्रीम होम की लालच में आकर आपको घर नहीं खरीदना चाहिए बल्कि आपको विभिन्न स्तरों पर इसकी जांच करनी चाहिए। 

विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

हम में से अधिकतर लोग घर खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। घर खरीदना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। बीते वर्षों में प्रॉपर्टी के मार्केट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसी के समानांतर यहां पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के भी कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग आकर्षक ऑफर या दिखावे के झांसे में आकर किसी प्रॉपर्टी को खरीद लेते हैं। हालांकि, प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद पता चलता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। आकर्षक ऑफर, लोकेशन की चकाचौंध या ड्रीम होम की लालच में आकर आपको घर नहीं खरीदना चाहिए बल्कि आपको विभिन्न स्तरों पर इसकी जांच करनी चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान घर खरीदते समय रखना चाहिए। 

House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की जांच करें

घर खरीदते समय आपको प्रॉपर्टी से जुड़े सभी जरूरी कागजातों की जांच करनी चाहिए। आप प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की जांच कराने के लिए किसी वकील की मदद ले सकते हैं। वह इन कागजातों को देखने के बाद आसानी से इनकी वास्तविकता के बारे में पता कर लेगा। 

House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

लोकेशन और आसपास की सुविधाएं

घर खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वहां की लोकेशन कैसी है और घर के आसपास कौन कौन सी सुविधाएं आपको मिल रही हैं। मेट्रो, स्कूल, हॉस्पिटल आदि की सुविधाएं हैं या नहीं? इस बारे में पता करें। आप जहां पर घर ले रहे हैं उस क्षेत्र की सुरक्षा और भविष्य में वहां के डेवलपमेंट प्लान के बारे में भी पता करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

कंस्ट्रक्शन क्वालिटी 

आप जिस घर को खरीदने जा रहे हैं उसकी कंस्ट्रक्शन क्विलिटी को चेक करें। इस दौरान बिल्डिंग की दीवारें, प्लास्टर, टाइल्स, इलेक्ट्रिक फिटिंग्स, सीवेज सिस्टम वगैरह आदि की खुद से जांच करें। आप जिस प्रॉपर्टी को खरीद रहे हैं उसका किसी सिविल इंजीनियर से इंस्पेक्शन भी करवा सकते हैं।

विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

बजट और हिडन चार्जेस का ध्यान दें 

घर का बेस प्राइस कितना है उसके साथ GST, रजिस्ट्रेशन फीस, स्टैम्प ड्यूटी, मेंटेनेंस चार्ज आदि को भी जोड़ें। अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन ले रहे हैं तो विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें आपको जहां अच्छी डील मिले वहीं से लोन लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed