फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड? तो जानें मुफ्त में बन जाता है या लगते हैं पैसे

Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

Ayushman Card ko Banwane Ka Tarika: आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Is Ayushman card made for free or does it cost Money ayushman card ko kaise banwa sakte hain
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process In Hindi: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। किसी योजना के जरिए लाभार्थियों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में अन्य तरह की मदद देने का प्रावधान है।



इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पैसे देने होते हैं या ये मुफ्त में बनता है? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या नियम है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Is Ayushman card made for free or does it cost Money ayushman card ko kaise banwa sakte hain
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का लाभ?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड में कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी कार्डधारक इस कार्ड से साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका खर्च सरकार उठाती है।
Is Ayushman card made for free or does it cost Money ayushman card ko kaise banwa sakte hain
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें, जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Ayushman card made for free or does it cost Money ayushman card ko kaise banwa sakte hain
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • पात्रता चेक होने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड  बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
Is Ayushman card made for free or does it cost Money ayushman card ko kaise banwa sakte hain
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या पैसे लगते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। अगर आप ये आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। सरकार की तरफ से पात्र लोगों के बिल्कुल मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर कोई आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शुल्क मांगे तो उसे पैसे न दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed