{"_id":"699fe9111acd1f54a80f23c9","slug":"holi-2026-indian-railways-has-cancelled-several-trains-till-march-3-2026-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: होली के लिए बुक की है ट्रेन टिकट तो पहले चेक करें लिस्ट, रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Cancelled: होली के लिए बुक की है ट्रेन टिकट तो पहले चेक करें लिस्ट, रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:05 PM IST
सार
Holi 2026 Train Cancelled: अगर आपने भी होली अपनों के साथ मनाने के लिए यानी घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। क्योंकि रेलेव ने कई ट्रेनों को 3 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Train Cancelled News In Hindi: भारतीय ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। कोई घूमने जाता है तो कोई अपने काम के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर जाता है आदि। जैसे, अब होली का त्योहार आ रहा है तो लोगों ने अपने-अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकटें बुक की हैं।
दरअसल, एक बड़ा तबका अपने घरों से दूर रहता है जो त्योहारों पर घर जरूर जाता है, लेकिन अगर आप इस होली ट्रेन से घर जाने वाले हैं तो एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्योंकि रेलवे ने 3 मार्च तक कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आपको घर जाने में दिक्कत न हो, इसलिए अपनी ट्रेन के स्टेटस की जानकारी जरूर लें। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रीगण आगे कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं और ट्रेनें कैंसिल होने का कारण भी जान सकते हैं...
2 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?
- फोटो : AdobeStock
क्यों कैंसिल हुईं हैं ट्रेनें?
भारतीय रेलवे द्वारा बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड जैसे:- ट्रैक मेंटेनेंस का काम, कई जगह पटरियों की मरम्मत हो रही है, तो कई जगहों पर पुराने पुलों को दुरुस्त किया जा रहा है
इसलिए रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए कैंसिल किया गया है
हालांकि, ये काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की स्पीड और उनका संचालन बेहतर होने में मदद मिल सकेगी
3 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?
- फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनें की गई हैं कैंसिल?
कामाख्या-आनंद विहार और आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15621/22) 26 और 27 फरवरी को कैंसिल रहेगी
हटिया-आनंद विहार और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12873/74) 26 और 27 फरवरी को कैंसिल रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?
- फोटो : AdobeStock
हरिहर एक्सप्रेस बरौनी-अंबाला और अंबाला-बरौनी (ट्रेन नंबर 14523/24) 26 फरवरी यानी आज कैंसिल है
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22198) जो झांसी से कोलकाता जाती है, 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
विज्ञापन
5 of 8
3 मार्च तक कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?
- फोटो : AdobeStock
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15903/04) 27 फरवरी और 1 मार्च तक के लिए कैंसिल रहेगी
कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22197) जो कोलकाता से झांसी तक सफर तय करती है, वो 1 मार्च तक कैंसिल रहेगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।