फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Scam 2026: Happy Holi के संदेश डाउनलोड करते समय रहें सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Thu, 26 Feb 2026 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Feb 2026 11:23 AM IST
सार

Holi Online Scam 2026: होली का त्योहार आते ही लोग अपने करीबियों को शुभ संदेश देने के लिए गूगल से मैसेज, वॉलपेपर और वीडियो डाउनलोड करते हैं। इसी दौरान साइबर अपराधी भी काफी अलर्ट रहते हैं। यहां हम आपको उसी बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
holi online scam 2026 happy holi message download fake website alert in hindi
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए? - फोटो : अमर उजाला
Latest Holi Wishes Online Scam: रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और अपनों को शुभकामनाएं भेजने का पर्व है। आजकल लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए आकर्षक Happy Holi मैसेज, ग्रीटिंग कार्ड, वीडियो और स्टेटस डाउनलोड कर अपने दोस्तों और परिवार को भेजते हैं। लेकिन त्योहार के मौके पर साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। 


कई फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक फ्री होली मैसेज या गिफ्ट के नाम पर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। जैसे ही कोई यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, उसकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या मोबाइल डेटा चोरी हो सकता है। 

कई मामलों में फोन हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और फिशिंग अटैक की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली की शुभकामनाएं भेजते समय साइबर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि त्योहार की खुशी किसी बड़ी परेशानी में न बदल जाए। यहां हम आपको बताएंगे कि ये ठगी कैसे होती है?
 
holi online scam 2026 happy holi message download fake website alert in hindi
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए? - फोटो : Adobe Stock
1. फेक वेबसाइट के जरिए ठगी

त्योहारों के समय साइबर अपराधी “Free Happy Holi Wishes Download”, “Holi Gift Card Free”, “Holi Cashback Offer” जैसे आकर्षक नामों से फर्जी वेबसाइट तैयार करते हैं। ये साइट्स असली जैसी दिखती हैं, लेकिन इनका मकसद केवल आपकी निजी जानकारी हासिल करना होता है। आप जैसे ही इसमें लॉगइन करते हैं तो आपका डाटा अपराधियों के पास पहुंच जाता है, जिसके बाद उनका प्लान एक्टिवेट हो जाता है।

 
holi online scam 2026 happy holi message download fake website alert in hindi
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए? - फोटो : FREEPIK
2. लिंक पर क्लिक करते ही मैलवेयर इंस्टॉल

अक्सर इस तरह की फेक लिंक्स पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में अपने-आप कोई संदिग्ध फाइल डाउनलोड हो जाती है। यह मैलवेयर या स्पाइवेयर हो सकता है, जो आपके फोन का डेटा, कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो और यहां तक कि बैंकिंग एप की जानकारी भी चुरा सकता है। कुछ मामलों में हैकर्स आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल तक कर लेते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi online scam 2026 happy holi message download fake website alert in hindi
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए? - फोटो : FREEPIK
3. बैंक और कैशबैक के नाम पर फर्जी ऑफर

इसके साथ साथ साइबर ठग बैंक या डिजिटल वॉलेट कंपनी के नाम से मैसेज भेजते हैं कि “Holi Special Cashback” पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे कार्ड डिटेल, CVV, ओटीपी या नेट बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही आप यह जानकारी शेयर करते हैं, आपके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

 
विज्ञापन
holi online scam 2026 happy holi message download fake website alert in hindi
साइबर ठगों से कैसे बचा जाए? - फोटो : FREEPIK
4. व्हाट्सएप और SMS फिशिंग

फिशिंग में ठग किसी भरोसेमंद व्यक्ति या संस्था के नाम से मैसेज भेजते हैं। उदाहरण के लिए “आपके नाम से होली गिफ्ट आया है, डिलीवरी चार्ज भरें” या “आपकी फोटो होली पोस्टर में है, यहां देखें।” लिंक पर क्लिक करते ही नकली लॉगिन पेज खुल जाता है, जहां आपसे पासवर्ड या ओटीपी मांगा जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed