होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में होली के शुभ अवसर पर आप सरकार की एक खास स्कीम में निवेश करके अपनी बिटिया के भविष्य को नया रंग दे सकते हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने को ध्यान में रखते हुए की गई है।
Holi: होली के अवसर पर अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, 12,500 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं करीब 70 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:22 AM IST
सार
अगर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए पैसों की बचत कर रहे हैं, तो आप उस बचत के पैसों को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन