फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   China Chongquing Interesting Facts About Train Passes Through Residential Building

इमारतों के बीच से ट्रेन तो कहीं बिल्डिंगों के ऊपर सड़कें, इंजीनियरिंग का कमाल है चीन का अनोखा चोंगक्विंग शहर

Mon, 03 Mar 2025 08:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

चीन के जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में नाम चोंगक्विंग शहर का आता है। चीन के चोंगक्विंग शहर में एक अनोखी रेलवे लाइन है, जो कि रिहायशी इमारतों के बीच से होकर गुजरती है।

विज्ञापन
China Chongquing Interesting Facts About Train Passes Through Residential Building
चोंगक्विंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीते कुछ दशकों में चीन की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज के समय चीन की जीडीपी 18 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के करीब है। चीन दुनियाभर में अपनी तकनीक, मैन्यूफैक्चरिंग और बाकी चीजों के लिए तो जाना जाता ही है साथ ही साथ चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर और वहां की विशाल परियोजनाएं भी दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

विज्ञापन


चीन की तेज बुलेट ट्रेनें तो चर्चा के केंद्र में रहती ही हैं साथ में यहां की गगनचुंबी इमारतें, इमारतों के भीतर से गुजरने वाली ट्रेन, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, हाईटेक सड़कें और हाईवे, हाई स्पीड रेल नेटवर्क जैसे हैरतअंगेज इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास दुनिया के सामने एक नया उदाहरण पेश कर रहे हैं। चीन का यह इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल उसकी आर्थिक प्रगति का प्रतीक है बल्कि शहरी योजना और सतत विकास के प्रति भी दूरदृष्टि दिखाता है। 

विज्ञापन

चीन के जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में नाम चोंगक्विंग शहर का आता है। चीन के चोंगक्विंग शहर में एक अनोखी रेलवे लाइन है, जो कि रिहायशी इमारतों के बीच से होकर गुजरती है। 

विज्ञापन

ये लाइन सीधे एक बहुमंजिला इमारत के बीच से होकर जाती है। इस रेलवे लाइन को जब बनाया जा रहा था उस समय बीच में एक 19 मंजिला इमारत आ गई थी। ऐसे में चीन के वैज्ञानिकों ने उस इमारत को तोड़ने की बजाए बीच से ही रेलवे लाइन को निकाल दिया।  

Space: अंतरिक्ष में बढ़ता कबाड़ बन रहा स्पेस ट्रैफिक जाम, क्या भविष्य में 'नो एंट्री जोन' बन जाएगा स्पेस

विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियरों ने छठे और आंठवें फ्लोर से रेलवे ट्रैक को निकाला। इस निर्माण कार्य में बिल्डिंग को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। चोंगक्विंग को माउंटेन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में करीब 3.3 करोड़ लोग रहते हैं। 

यही नहीं इस शहर में कई ऐसी सड़के हैं, जो शहर की इमारतों के ऊपर बनी हैं। इसके अलावा इस शहर में कई लेयर में इंटरचेंज रोड बनाए गए हैं, जिन्हें समझना काफी मुश्किल भरा काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed