Holi 2025 Investment Idea: आज हम भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां होली के खास अवसर पर मजदूर अपना खाता खुलवाकर 60 की उम्र के बाद तीन हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए की गई है। अक्सर देखने को मिलता है कि वृद्धावस्था में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को नियमित आय के अभाव के कारण कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम में असंगठित क्षेत्र से जुड़े दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, दुकानदार आदि लोग आवेदन कर सकते हैं।
Holi 2025: होली पर मजदूर सरकार की इस योजना में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:22 AM IST
सार
Holi 2025 Investment Idea: अक्सर देखने को मिलता है कि वृद्धावस्था में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को नियमित आय के अभाव के कारण कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन