Holi or Holika Dahan 2025 Bank Holiday List: होलिका दहन और रंगों वाली होली वाला दिन हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। जहां होलिका दहन वाले दिन लोग लकड़ियां लगाकर उसमें कच्चा सूत लपेटकर और पूजा अर्चना करके पूरे विधि-विधान से होलिका दहन करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसके अगले दिन लोग रंगों वाली होली खेलते हैं।
अपनों से गले मिलते हैं और क्या बड़े और क्या बच्चे हर कोई रंगों के पर्व को सेलिब्रेट करता है। इन सबके बीच अगर आप 13 और 14 मार्च को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आपके शहर के बैंक इन दोनों दिन खुले हैं या होलिका दहन और होली की वजह से बंद हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दोनों दिन बैंक खुले हैं या फिर बंद हैं...
2 of 5
होली और होलिका दहन पर बैंक बंद हैं या खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है छुट्टी की स्थिति?
- होलिका दहन का हिंदू रीति रिवाज में काफी महत्व है जिसके कारण कुछ राज्य इस दिन अपने यहां छुट्टियां भी रखते हैं। इसी कारण कुछ राज्यों में होलिका दहन के कारण बैंक बंद हैं। इसके अलावा अट्टुकल पोंगल त्योहार की वजह से भी कुछ राज्यों के बैंकों में छुट्टी है।
3 of 5
होली और होलिका दहन पर बैंक बंद हैं या खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किन राज्यों में बैंक हैं बंद?
- अगर आप होलिका दहन के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल की वजह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और केरल राज्य के बैंकों की छुट्टी है। इसलिए यहां बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो न जाएं।
4 of 5
होली और होलिका दहन पर बैंक बंद हैं या खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
होली पर इन राज्यों में खुलेंगे बैंक
- 14 मार्च को इस बार रंगों वाली होली का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां इस दिन भी बैंकों की छुट्टी नहीं हैं। इसमें त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड शामिल हैं। यहां पर रोजाना की तरह ही बैंक खुलेंगे।
5 of 5
होली और होलिका दहन पर बैंक बंद हैं या खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इन राज्यों में होली पर बैंकों की छुट्टी
होली के पर्व के कारण ज्यादातर राज्यों में होली की छुट्टी होने के कारण बैंक भी बंद रहेंगे:-
- नई दिल्ली, बिहार, गुजरात, उड़ीसा, चंडीगढ़, सिक्किम, असम, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जम्मू, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।