PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अलग-अलग वर्गों और तबकों के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं जिनमें से कुछ योजनाओं का संचालन राज्य सरकारें करती हैं। जबकि, कई ऐसी योजनाएं भी है जिनको केंद्र सरकार पूरे देश में चलाती है। इसमें कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।
अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में अब इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार इस योजना से जुड़े किसानों को है। वहीं, आपको इस किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिसमें से 2 काम जरूरी हैं। आप इन कामों के बारे में आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं जिन्हें इस योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है...
2 of 5
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई तो उस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
3 of 5
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम करवाने हैं जरूरी:-
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है या आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से भी इस काम को करवा सकते हैं
4 of 5
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Freepik
- ई-केवाईसी की तरह की दूसरा काम है भू-सत्यापन का। अगर आप भी चाहते हैं कि योजना से जुड़ने के बाद आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
5 of 5
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम भी करवा लें:-
- किस्त का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को आधार लिंकिंग भी करवाना जरूरी होता है जिसमें आपको अपने आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
- किसानों को अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवा लेना चाहिए।