Google Search Alert: हमें अगर किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेनी होती है तो हम गूगल का सहारा लेते हैं। आप यहां किसी भी चीज के बारे में जान सकते हैं, किसी जगह पर पहुंचने के लिए रास्ते का पता लगा सकते हैं आदि। हालांकि, आप जब गूगल पर कोई जानकारी सर्च करते हैं तो आपको ये सुनिश्चित करना पड़ता है कि आप किसी वेबसाइट या अन्य जगह से जानकारी ले रहे हैं वो सही हो। वरना आपको गलत जानकारी भी मिल सकती है। ठीक इसी तरह आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आपको गूगल पर कौन सी चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"665d9f7f5f5c3fcffa0edd49","slug":"google-search-alert-searching-which-things-on-google-can-you-go-to-jail-check-full-list-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: इंटरनेट पर कभी गलती से भी सर्च न करें ये चार चीजें, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: इंटरनेट पर कभी गलती से भी सर्च न करें ये चार चीजें, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Mon, 03 Jun 2024 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन चीजों को कभी न करें गूगल पर सर्च:-
नंबर 1
- गूगल पर कभी भी बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार करके जेल तक भेजा जा सकता है। आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में बम बनाना एक गंभीर अपराध है। इसलिए ऐसी गलती न करें। वरना आप सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ सकते हैं।
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़ी अश्नील चीजों को सर्च न करें क्योंकि भारत में इसको लेकर कानून बना है। पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना तक कानूनन अपराध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको 5-7 साल तक की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में कंप्यूटर हैकिंग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में अगर आप इंटरनेट पर हैकिंग के तरीकों के बारे में खोजते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपको साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- भारत में डॉक्टर की उचित मंजूरी के बिना गर्भपात करवाना गैरकानूनी है। इसलिए गूगल पर कभी गर्भपात करने के तरीकों के बारे में सर्च न करें, हो सकता है कि यहां से मिली जानकारी आपको दिक्कत में डाल दें। इसलिए इंटरनेट पर गर्भपात के बारे में सर्च करने से बचा जा सकता है।