Geyser Blast Reasons: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। सर्दियों से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। सर्दियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह नहाने या बाकी जरूरी कार्यों को करने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में गीजर लगवाते हैं।
Geyser: गीजर का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है जानलेवा हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको लंबे समय तक गीजर को ऑन करके नहीं रखना चाहिए। लंबे समय तक गीजर को ऑन करके रखने पर उसके ब्लास्ट होने की संभावना होती है। ऐसे में इस्तेमाल के बाद गीजर को बंद कर देना चाहिए।
PM Kisan Yojana: क्या अविवाहित किसान भी ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए नियम
आपको हमेशा अच्छे और टिकाऊ कंपनी के गीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप खराब या लोकल कंपनी के गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके फटने की संभावना अधिक रहती है।
अगर आपका गीजर बाथरूम में लगा हुआ है तो इस बात को सुनिश्चित करें कि वह ऊंचाई पर लगा हो। ऐसा करने पर वह पानी के संपर्क में नहीं आएगा। अगर गीजर के प्लग या स्विच पर पानी गिरता है तो इससे करंट लगने का खतरा रहता है। इससे गीजर के ब्लास्ट होने की संभावना होती है। ऐसे में आपको गीजर को हमेशा ऊंचाई पर ही लगाना चाहिए।
अगर आपके गीजर से किसी तरह की अजीब आवाज आ रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत गीजर को ऑफ कर देना चाहिए और उसे किसी विशेषज्ञ को बुलाकर चेक करवाना चाहिए।
Business Ideas: यह बिजनेस करा सकता है आपकी बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत