फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: यह बिजनेस करा सकता है आपकी बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 15 Nov 2024 07:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India Know Here
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

देश में कई नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। वे अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं। हालांकि जानकारी और संसाधनों के अभाव में वे अपना खुद का कारोबार शुरू नहीं कर पाते हैं। बिजनेस शुरू करना कोई आसान काम नहीं होता है। इसमें कई तरह के रिस्क फैक्टर शामिल होते हैं। वहीं अगर आप सभी चीजों को ध्यान में रखकर अपने बिजनेस को योजनाबद्ध ढंग से शुरू करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक रहती है।



अगर आप भी किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको वाटर प्लांट खोलना है। देश में यह बिजनेस काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India Know Here
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

वाटर प्लांट का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी एक कंपनी बनानी होगी। इसके बाद आपको उसका कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराना है। यही नहीं इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको प्रशासन से आईएसआई नंबर और लाइसेंस भी लेना होगा। 

Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India Know Here
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

वाटर प्लांट के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक अच्छी खासी जगह की जरूरत होगी। यहां आपको बोरिंग करवाकर आरओ, चिलर मशीन, केन आदि चीजों को रखना होगा। 

Ayushman Bharat: किन अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज? जानें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India Know Here
rupees new - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा आपको 20 लीटर की कैपिसिटी वाले 100 जार की भी जरूरत होगी। वाटर प्लांट के बिजनेस को शुरू करने में आपका करीब 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है। प्लांट को शुरू करने के बाद आप करीब 1 हजार लीटर तक पानी का प्रोडक्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Water Plant Business In India Know Here
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

अगर आपका यह बिजनेस अच्छा चलता है और लोगों को पानी पसंद आता है तो शुरुआत में आप करीब 30 से 50  हजार रुपये तक की कमाई इस बिजनेस के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। वहीं अगर पानी की बिक्री ज्यादा होती है तो आप और भी ज्यादा पैसों की कमाई इस बिजनेस से कर सकेंगे।

IRCTC: कश्मीर घूमने का गोल्डन चांस, सस्ती फ्लाइट टिकट के साथ रहना खाना भी होगा सस्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed