Emergency Signals Used in Flights: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में करीब 266 लोगों की जान गई। विमान में 242 लोग सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के तुरंत बाद यह क्रैश हो गया। विमान हादसा कैसे हुआ इसकी वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। इसको लेकर विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग वजहें बताई जा रही हैं। जांच टीम को क्रैश साइट पर 1 ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने के बाद हादसे की वजह सामने आ सकती है। इस दुखद हादसे ने विमान में इमरजेंसी के समय उपयोग होने वाले आपातकालीन सिग्नलों की ओर ध्यान खींचा है। इसी कड़ी में इस खबर में हम आपको उन 5 सिग्नलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग फ्लाइट में इमरजेंसी के समय होता है।
{"_id":"684c16636bc31a5d610429d5","slug":"five-emergency-signals-used-in-flights-mayday-panpan-sos-cqd-scurit-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: MAYDAY से लेकर SOS तक, फ्लाइट में इमरजेंसी के समय उपयोग होते हैं ये 5 जरूरी सिग्नल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Plane Crash: MAYDAY से लेकर SOS तक, फ्लाइट में इमरजेंसी के समय उपयोग होते हैं ये 5 जरूरी सिग्नल
Fri, 13 Jun 2025 06:10 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:10 PM IST
सार
Emergency Signals Used in Flights: इस खबर में हम आपको उन 5 सिग्नलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग फ्लाइट में इमरजेंसी के समय होता है।
विज्ञापन
Five Emergency Signals Used in Flights
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Five Emergency Signals Used in Flights
- फोटो : Adobe Stock
Mayday
- Mayday एक संकटकालीन सिग्नल है।
- एविएशन में इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब विमान किसी बड़े खतरे में होता है।
- यह सबसे जरूरी संकटकालीन सिग्नल है।
- Mayday शब्द फ्रेंच शब्द 'm'aider' से लिया गया है।
- इसका अर्थ "मुझे बचाओ" है।
- इस सिग्नल का उपयोग जल्द से जल्द सहायता मांगने के लिए किया जाता है।
Five Emergency Signals Used in Flights
- फोटो : Adobe Stock
PAN-PAN
- विमान में जब कोई आपात स्थिति होती है लेकिन जानलेवा नहीं होती उस दौरान इस सिग्नल का इस्तेमाल किया जाता है।
- विमान में किसी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी आ गई है या किसी यात्री की तबीयत खराब है उस दौरान इस सिग्नल का उपयोग किया जाता है।
Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Emergency Signals Used in Flights
- फोटो : Adobe Stock
SOS
- जब प्लेन किसी गहरे संकट में होता है खासकर समुद्र के ऊपर।
- उस दौरान मोर्स कोड में यह संकेत भेजा जाता है।
- आज के समय भी समुद्री बचाव अभियानों में यह एक पहचान चिन्ह हैं।
- यह सिग्नल काफी सरल और प्रभावी होता है। इसकी मदद से कई जानें बचाई गई हैं।
Airplanes: कितने तरह के होते हैं विमान, जानिए क्या है इनमें अंतर
विज्ञापन
Five Emergency Signals Used in Flights
- फोटो : Adobe Stock
CQD
- साल 1904 में Marconi Wireless Telegraph Company द्वारा इसे रेडियो डिस्ट्रेस कॉल (एक आपातकालनी संकेत) के रूप में पेश किया गया।
- इसमें CQ से मतलब सभी स्टेशनों को बुलाना होता है।
- वहीं D जोड़ने से मतलब Distress यानी आपातकाल से है।
- इसका उपयोग 1909 में रिपब्लिक जहाज और 1912 में टाइटेनिक ने किया था।
Why Planes Crash: आखिर किन कारणों से हो जाते हैं प्लेन क्रैश, यहां जानें 4 बड़ी वजहें