{"_id":"684aa20aac02d93a5808feb4","slug":"ahmedabad-plane-crash-why-do-pilots-shout-mayday-kyo-bolte-hain-pilot-check-here-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Jun 2025 04:22 PM IST
सार
Pilot Mayday Call Meaning In Hindi: बीते दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 क्रैश हो गई। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे जिसमें से एक यात्री जिंदा बच गया और बाकी सभी का निधन हो गया। मृत लोगों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या होता है Mayday का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Air India Plane Crash: बीती दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से उस वक्त दुखद खबर आई जब एअर इंडिया का विमान नंबर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने उड़ान भरी तो लंदन के लिए थी, लेकिन ये विमान क्रैश हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। विमान उड़ने के महज 1 मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया।
वहीं, पायलट ने विमान के उड़ान भरने के बाद ही Mayday-Mayday चिल्लाया। पर क्या आप जानते हैं पायलट ने ऐसा क्यों बोला? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं Mayday का मतलब क्या होता है और पायलट ने ऐसा क्यों कहा। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
क्या होता है Mayday का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है Mayday का मतलब?
दरअसल, Mayday शब्द का इस्तेमाल डिस्ट्रेस कॉल में किया जाता है। जान लें कि इसका मतलब ये होता है कि विमान और यात्रियों की जान संकट में है। ऐसे में उस विमान को आपातकालीन मदद की जरूरत है। इसलिए पायलट को इमरजेंसी स्थिति में Mayday शब्द बोलने के लिए कहा जाता है।
3 of 5
क्या होता है Mayday का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
तीन बार दोहराना होता है
अगर फ्लाइट किसी संकट में है तो पायलट को Mayday शब्द बोलने के लिए कहा जाता है। आपातकाल की स्थिति में रेडियो हस्तक्षेप और तेज शोर के कारण पायलटों को तीन बार इस शब्द को दोहराने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या होता है Mayday का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों बोला जाता है Mayday?
पहले तो ये जान लें कि Mayday शब्द का इस्तेमाल सिर्फ आपातकाल स्थिति में ही किया जाता है। ऐसे में अगर इमरजेंसी स्थिति में पायलट सीधे ये बता दे कि फ्लाइट में कोई दिक्कत है, तो हो सकता है कि विमान में अफरा-तफरी मच जाए और यात्री डर जाए। इसलिए पायलट को हमेशा आपातकाल स्थिति में Mayday बोलने के लिए कहा जाता है, जिससे एटीएस को पता चल जाता है कि विमान में कोई दिक्कत है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या होता है Mayday का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
कब हुई इस शब्द की शुरुआत?
वर्ष 1920 में इस Mayday शब्द की शुरुआत हुई। उस दौरान लंदन के क्रॉडॉन एयरपोर्ट पर रेडियो ऑफ़िसर फ़्रेडरिक स्टैनली मॉकफ़ोर्ड ने सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था। उन्होंने फ्रेंच शब्द 'm'aider का इस्तेमाल करके Mayday शब्द बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।