Why Planes Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के समय क्रैश हो गई। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की संभावना है। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और टेकऑफ के दौरान प्लेन अहमदाबाद के ही मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर है। यह घटना यात्री विमानों की सुरक्षा, तकनीकी खामियों में हुई चूक को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। बहरहाल आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन प्रमुख वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण विमान क्रैश होते हैं।
{"_id":"684a9e8e993ec795f60b562a","slug":"air-india-plane-crashe-why-planes-crash-from-pilot-error-to-technical-failure-know-the-main-causes-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Why Planes Crash: आखिर किन कारणों से हो जाते हैं प्लेन क्रैश, यहां जानें 4 बड़ी वजहें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Why Planes Crash: आखिर किन कारणों से हो जाते हैं प्लेन क्रैश, यहां जानें 4 बड़ी वजहें
Thu, 12 Jun 2025 03:19 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:19 PM IST
सार
Air India Plane Crash: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन प्रमुख वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण विमान क्रैश होते हैं।
विज्ञापन
Air India Plane Crash
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Air India Plane Crash
- फोटो : Adobe Stock
तकनीकी खराबी
- विमान के क्रैश होने की एक प्रमुख वजह तकनीकी खराबी है।
- कई बार देखने को मिलता है कि विमान का इंजन फेल हो जाता है, नेविगेशन सिस्टम में खऱाबी हो जाती है या लैंडिंग गियर या विंग्स में गड़बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से विमान क्रैश होता है।
Air India Plane Crash
- फोटो : Adobe Stock
मानव त्रुटी
- जरूरी नहीं है कि प्लेन क्रैश होने की वजह हमेशा तकनीकी खराबी ही हो।
- कई बार मानव त्रुटी की वजह से विमान क्रैश होता है।
- कई बार पायलट की गलती या एयर ट्रेफिक कंट्रोल में हुई चूक की वजह से प्लैन क्रैश हो जाता है।
- इसके अलावा कई बार प्लेन उड़ा रहे पायलट के अनुभव की कमी की वजह से उसके द्वारा लिए गए गलत निर्णय के चलते प्लेन क्रैश होता है।
Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
Air India Plane Crash
- फोटो : Adobe Stock
टेक्निकल स्टाफ से हुई चूक
- कई बार प्लेन में ईंधन ठीक से न भरा जाना, टायर प्रेशर की निगरानी में हुई चूक या टेक्निकल स्टाफ से हुई चूक भी विमान के क्रैश होने की संभावना को काफी ज्यादा बढ़ा देती है।
- पायलट और कंट्रोल रूम के बीच संपर्क टूटने से भी विमान हादसा हो सकता है।
Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Air India Plane Crash
- फोटो : Adobe Stock
मौसम
- प्लेन क्रैश होने के पीछे मौसम की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- तेज आंधी तूफान, बिजली, भारी वर्षा खराब मौसम में टर्बुलेंस की वजह से विमान नियंत्रण से बाहर चला जाता है, जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाता है।