फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घर बैठे चेक कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस, जान लेंगे तरीके तो नहीं होगी दिक्कत

Mon, 20 Feb 2023 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Check Post Office Savings Account Balance From Home With Easy Steps Learn How
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : Istock

Post Office Saving Account: लगभग हर किसी का बैंक में खाता होता है, क्योंकि लोगों की सैलरी से लेकर लोग पैसे रखने तक के लिए बैंक खाते पर एक तरह से निर्भर रहते हैं। इसी तरह कई लोगों का खाता पोस्ट ऑफिस में भी होता है। यहां सिर्फ 500 रुपये में खाता खुल जाता है और सेविंग स्कीम्स इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स में कुछ फायदे भी मिलते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं जो घर बैठे अपना बैलेंस तो जानना चाहते हैं, पर उन्हें वो तरीका नहीं पता होता है। इसमें बुजुर्ग लोग ज्यादा नजर आते हैं। पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप जब चाहें घर बैठे अपने पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...

Check Post Office Savings Account Balance From Home With Easy Steps Learn How
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

घर बैठे बैलेंस चेक करने के ये हैं कुछ तरीके:-

पहला तरीका

  • आपको प्ले स्टोर से आईपीपीबी एप डाउनलोड करना है और फिर बैंक खाता संख्या, कस्टमर आईडी, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर दें
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और ऐसा करते ही आप एप में लॉगिन कर जाएंगे
  • फिर एमपिन सेट करें और इसके बाद आप अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
Check Post Office Savings Account Balance From Home With Easy Steps Learn How
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • मैसेज के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए “रजिस्टर” टाइप करके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738062873 इस नंबर पर भेज दें
  • अब आपका नंबर एसएमएस सुविधा के लिए रजिस्टर्ड हो जाएगा
  • फिर आपको “बैलेंस” टाइप करना है और अब इस मैसेज को 7738062873 नंबर पर भेज देना है और ऐसा करके आप अपना बैलेंस देख सकते हैं
  • वहीं, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आपको “मिनी” टाइप करके 7738062873 नंबर पर भेज देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Check Post Office Savings Account Balance From Home With Easy Steps Learn How
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा के जरिए भी आप बैलेंस जान सकते हैं, जिसमें पहले आपको मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • इसके लए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8424054994 नंबर डायल करना है
  • फिर नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद आप 8424054994 नंबर पर मिस्ड कॉल करके बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट ले सकते हैं
विज्ञापन
Check Post Office Savings Account Balance From Home With Easy Steps Learn How
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • इसमें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करना है
  • फिर आईवीआर पर अपनी पसंद की भाषा चुनें और अपने खाते की जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद आपको गेट बैलेंस वाला विकल्प चुनना है, जिसकी मदद से आप अपना बैलेंस जान पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed