फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Alert: फेसबुक पर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल तक की हवा

Fri, 29 Jul 2022 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Jul 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Facebook Alert 4 Mistakes To Avoid Facebook Jail Know Details In Hindi
Facebook Alert: फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Facebook Alert: पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया ने लोगों के बीच अलग जगह बनाई है। इसके हर एक प्लेटफॉर्म लोग अपना अकाउंट बनाकर समय बिताते हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे कई ऐसे प्लेटफॉर्म लोगों के बीच खासे फेमस हैं। फेसबुक को ही ले लीजिए, जहां पर लोग फोटो, वीडियो समेत अपने निजी विचार शेयर करते हैं। यही नहीं, फेसबुक पर लोग वीडियो और पोस्ट के जरिए अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर आप फेसबकु का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपका अकाउंट ब्लॉक होने के अलावा आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बतौर फेसबुक यूजर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Facebook Alert 4 Mistakes To Avoid Facebook Jail Know Details In Hindi
Facebook Alert: फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

भूलकर न करें ये गलतियां:-

आपत्तिजनक और भड़काऊ चीजें

  • आपको फेसबुक पर भूलकर भी कुछ चीजों को पोस्ट नहीं करना चाहिए। इसमें भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक फोटो और ऐसे वीडियो व तस्वीरें शामिल हैं, जो समाज में नफरत फैलाने के साथ ही दंगे करवा सकती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने के अलावा आपके ऊपर कार्रवाई होते हुए आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है।
Facebook Alert 4 Mistakes To Avoid Facebook Jail Know Details In Hindi
Facebook Alert: फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : www.pexels.com

धमकी

  • फेसबुक पर तस्वीरें और वीडियो पर आप कमेंट कर सकते हैं, जबकि आप एक-दूसरे से मैसेंजर के जरिए बात भी कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको ये ध्यान रखना है कि किसी को न तो अपशब्द कहें और न ही किसी को धमकी दें। अगर आप किसी को निशाना बनाते हुए भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं या किसी को धमकी दे रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आपकी शिकायत होने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook Alert 4 Mistakes To Avoid Facebook Jail Know Details In Hindi
Facebook Alert: फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

अभद्र टिप्पणी

  • आपको फेसबुक का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आपको लड़कियों का सम्मान करना है। न तो उनको गलत मैसेज नहीं भेजने हैं और न उन पर अभद्र टिप्पणी करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन
Facebook Alert 4 Mistakes To Avoid Facebook Jail Know Details In Hindi
Facebook Alert: फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock

ऐसी चीजें न खरीदें और न बेचें

  • आप फेसबुक पर कोई ऐसी चीज खरीद या बेच नहीं सकते, तो बैन है या जिसको लेकर नियम तय है। नियमों के हिसाब से आप यहां पर गोला-बारूद, हथियार, गांजा, नशे की सामग्री और बैन की हुई दवाएं आदि बेच या खरीद नहीं सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed