फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eucalyptus Farming: सफेदा के पेड़ की खेती करके आप भी बन सकते हैं करोड़पति, ऐसे करें शुरुआत

Sun, 21 Aug 2022 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Eucalyptus Farming Ideas Farmers Can Earn Crores Know How to do Safeda ki Kheti in Hindi
Eucalyptus Farming - फोटो : Istock

Eucalyptus Farming: कोरोना महामारी के बाद देश में करोड़ों लोगों की नौकरियां गई हैं। हालांकि, महामारी का प्रभाव कम होने के बाद रूस यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया भर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ने लगी है। अर्थव्यवस्था के इस उथल पुथल के दौर में नौकरी पाना काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में कई लोग अपना खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस बिजनेस के जरिए आप 1 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। ये व्यवसाय सफेदा के पेड़ से जुड़ा है। सफेदा के पेड़ की लकड़ियों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल फर्नीचर, पार्टिकल बोर्ड और इमारतों को बनाने के लिए किया जाता है। सफेदा के पेड़े को कई जगह पर नीलगिरी के नाम से भी जाना जाता है। देश में कई लोग इस पेड़ की खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप सफेदा के पेड़ की खेती करके 1 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं।

Eucalyptus Farming Ideas Farmers Can Earn Crores Know How to do Safeda ki Kheti in Hindi
Eucalyptus Farming - फोटो : istock

इस पेड़ की खेती आप किसी भी जलवायु में कर सकते हैं। इसका पौधा किसी भी जलवायु में आसानी से विकास कर लेता है। इसके अलावा आप सफेदा के पेड़ की खेती किसी मिट्टी में भी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी खेती करने से पहले आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सफेदा का पौधा 6.5 से 7.5 PH मान वाली भूमि पर तेजी से विकसित होता है।

Eucalyptus Farming Ideas Farmers Can Earn Crores Know How to do Safeda ki Kheti in Hindi
Eucalyptus Farming - फोटो : iStock

इसकी खेती करते समय आप सफेदा के पेड़ के बीच में अदरक, हल्दी, लहसुन आदि फसलों को भी लगा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eucalyptus Farming Ideas Farmers Can Earn Crores Know How to do Safeda ki Kheti in Hindi
Eucalyptus Farming - फोटो : istock

हालांकि, सफेदा की खेती करने पर भूजल का काफी दोहन होता है। अतिरिक्त मात्रा में सफेदा की खेती करने से भूजल का स्तर काफी नीचे चला जाता है। अगर आप एक एकड़ भूमि में सफेदा की खेती 10 साल या उससे ज्यादा समय तक के लिए करते हैं। ऐसे में आप आसानी से इसकी फार्मिंग करके 1 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Eucalyptus Farming Ideas Farmers Can Earn Crores Know How to do Safeda ki Kheti in Hindi
Eucalyptus Farming - फोटो : istock

सफेदा के पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में 10 से लेकर 12 साल का समय लगता है। अगर आप एक हेक्टेयर खेत में सफेदा के डेढ़ हजार तक पौधों को लगाते हैं। ऐसे में पेड़ तैयार होने के बाद किसान आसानी से उसकी लकड़ियों को बेचकर 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed