मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन घर से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। कब तेज बारिश शुरू हो जाए, सड़क पर पानी भर जाए या वापस लौटने में देर हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अगर आप रोज ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम से बाहर जाते हैं तो घर से निकलने से पहले बैग को थोड़ा तैयार रखना काफी फायदेमंद हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में घर से बाहर निकलने से पहले कौन सी चीजें रखनी चाहिए। आइए जानते हैं।
Essential Things For Monsoon: मौसम साफ देखकर छाता घर पर छोड़ दिया? मानसून में हमेशा साथ रखें ये चीजें
Essential Things For Monsoon: बारिश के मौसम में अचानक बारिश, जलभराव और ट्रैफिक जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में घर से निकलते समय बैग में कुछ जरूरी चीजें रख लेना समझदारी है। इससे छोटी-छोटी दिक्कतों से बचा जा सकता है और सफर भी आसान रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता सबसे पहले रखें
बारिश के मौसम में सबसे जरूरी चीज छाता है। मौसम साफ देखकर इसे घर पर छोड़ने की गलती न करें। छोटा फोल्डिंग छाता बैग में आसानी से रखा जा सकता है और अचानक बारिश होने पर काफी काम आता है।
रेनकोट भी हो सकता है उपयोगी
अगर आपको बाइक, स्कूटर या पैदल ज्यादा सफर करना पड़ता है तो रेनकोट जरूर रखें। कई बार तेज हवा के कारण छाता संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेनकोट शरीर और कपड़ों को बारिश से बचाने में मदद करता है।
बैग में रखें एक्स्ट्रा कपड़े
बारिश में रास्ते में कपड़े भीग जाएं तो ऑफिस या किसी जरूरी जगह पर पहुंचने के बाद परेशानी हो सकती है। इसलिए संभव हो तो बैग में एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े रखें। खासकर बच्चों के साथ बाहर निकल रहे हैं तो उनके लिए एक्स्ट्रा कपड़े जरूर रखें।
मोबाइल को पानी से बचाएं
आजकल मोबाइल के बिना बाहर निकलना मुश्किल है। बारिश में फोन भीगने से खराब हो सकता है। इसलिए मोबाइल के लिए वाटरप्रूफ पाउच या जिप लॉक बैग रखना अच्छा विकल्प है। जरूरी कागजात और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी पानी से बचाकर रखें। बारिश की वजह से ट्रैफिक में फंसने या रास्ते में ज्यादा समय लगने की स्थिति में मोबाइल की बैटरी खत्म हो सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय पावर बैंक साथ रखना उपयोगी रहेगा, खासकर जब आपको लंबे समय तक बाहर रहना हो।
जरूरी दवाएं और छोटी फर्स्ट एड किट
अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं तो उन्हें साथ रखना न भूलें। इसके अलावा बैग में छोटी फर्स्ट एड किट भी रख सकते हैं। इसमें बैंडेज और जरूरत की सामान्य चीजें रखी जा सकती हैं।
Credit Card: किन जगहों पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से अधिक ब्याज लगता है? जानें जरूरी नियम
Fake TTE Alert: वर्दी देखकर न करें भरोसा, ट्रेन में फर्जी TTE की ऐसे करें पहचान, वरना लग सकता है चूना