फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake TTE Alert: वर्दी देखकर न करें भरोसा, ट्रेन में फर्जी TTE की ऐसे करें पहचान, वरना लग सकता है चूना

Mon, 24 Aug 2026 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Aug 2026 12:27 PM IST
सार

Train Fake TTE Alert: ट्रेन में टिकट चेक करने वाले हर व्यक्ति पर बिना जांच के भरोसा न करें। रेलवे आईडी और दूसरी पहचान की जानकारी देखें। पैसे देने पर आधिकारिक रसीद लें और किसी अनजान नंबर पर भुगतान न करें। फर्जी TTE या TC का शक होने पर रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें।
 

विज्ञापन
Train Fake TTE Alert How to Identify a Fake TTE and Avoid Fraud Know here
ट्रेन में TTE बनकर घूम रहा हो सकता है ठग - फोटो : AI

ट्रेन में सफर के दौरान टिकट चेक करने के लिए टीटीई का आना आम बात है। लेकिन अगर टिकट जांचने वाला व्यक्ति ही फर्जी निकले तो यात्री मुश्किल में पड़ सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां फर्जी टीटीई या टीसी बनकर लोगों से जुर्माने या किसी दूसरे बहाने से पैसे वसूले गए> यही वजह है कि ट्रेन में टिकट चेक कराने के दौरान सिर्फ सामने वाले की वर्दी देखकर भरोसा करना ठीक नहीं है। थोड़ी सावधानी आपको ठगी से बचा सकती है।

Train Fake TTE Alert How to Identify a Fake TTE and Avoid Fraud Know here
ट्रेन में TTE बनकर घूम रहा हो सकता है ठग - फोटो : Amar Ujala

TTE की पहचान कैसे करें?
जब ट्रेन में कोई टीटीई टिकट चेक करने पहुंचे तो उसकी रेलवे आईडी, नाम और दूसरी पहचान संबंधी जानकारी देखी जा सकती है। वर्दी और नेम बैज भी पहचान करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सिर्फ वर्दी या नेम बैज देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि सामने वाला व्यक्ति असली टीटीई ही है। अगर उसका व्यवहार संदिग्ध लगे या उसकी पहचान को लेकर मन में सवाल हो तो आप उससे आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के लिए कह सकते हैं। अगर वह पहचान दिखाने से साफ इनकार करता है तो मामला संदिग्ध हो सकता है और आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Train Fake TTE Alert How to Identify a Fake TTE and Avoid Fraud Know here
ट्रेन में TTE बनकर घूम रहा हो सकता है ठग - फोटो : AI Generated

TTE और TC में क्या अंतर है?
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों के टिकट की जांच करने की जिम्मेदारी टीटीई की होती है। दूसरी ओर, टीसी आमतौर पर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और एंट्री या एग्जिट गेट पर तैनात रहते हैं। दोनों को टिकट जांचने का अधिकार होता है, लेकिन उनकी तैनाती की जगह और जिम्मेदारियों में अंतर होता है। इसलिए सिर्फ यह कहना कि कोई व्यक्ति खुद को TTE या TC बता रहा है, उसकी पहचान की पुष्टि के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Train Fake TTE Alert How to Identify a Fake TTE and Avoid Fraud Know here
ट्रेन में TTE बनकर घूम रहा हो सकता है ठग - फोटो : AI

पैसे मांगने पर तुरंत न करें भुगतान
अगर कोई व्यक्ति टिकट या जुर्माने के नाम पर पैसे मांगता है और आपको उसकी पहचान पर शक है तो पहले उसकी पहचान की जांच करें। भुगतान करने की स्थिति में रेलवे की आधिकारिक रसीद जरूर लें। किसी भी अनजान मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें।

विज्ञापन
Train Fake TTE Alert How to Identify a Fake TTE and Avoid Fraud Know here
ट्रेन में TTE बनकर घूम रहा हो सकता है ठग - फोटो : Adobe Stock

तुरंत दे रेलवे को सूचना
अगर आपको लगता है कि कोई फर्जी TTE या TC बनकर आपसे या दूसरे यात्रियों से पैसे मांग रहा है तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे को दें। इसके लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रेन में छोटी-सी सावधानी आपको ठगी से बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
 

Railway Rules: ट्रेन की चादर या कंबल चुराया तो सीधा जेल? जानिए क्या कहता है रेलवे का कानून

E-Challan Scam: गाड़ी का चालान कटा है! ऐसा मैसेज आते ही न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed