भारत में एक बड़ी आबादी पेंशन की सुविधा का लाभ उठाती है। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि पेंशनधारकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी परेशानी को कम करने के लिए ईपीएफओ ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ईपीएफओ की इस नई पहल के अंतर्गत रिटायर हो रहे कर्मचारियों को नई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अंतर्गत ईपीएफओ ने रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर की नई व्यवस्था को शुरू किया है। इसके अलावा ईपीएफओ द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने की डेडलाइन शर्त को भी हटा दिया गया है। ईपीएफओ के इस कदम से पेंशन धारकों की कई दिक्कतें दूर होंगी। इसके अलावा उनको कई फायदे भी मिलेंगे। ईपीएफओ ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है कि 'ईपीएफओ द्वारा निर्बाध सेवा - ईपीएफओ सब्सक्राइबर रिटायरमेंट के दिन पेंशन पेमेंट ऑर्डर पा सकेंगे।'
EPFO Pension: ईपीएफओ की इन नई सुविधाओं से पेंशन धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में सभी क्षेत्रीय कार्यलय 'प्रयास सेवानिवृत्ति के दिन पीपीओ जारी करने की कोशिश' विषय पर मासिक वेबिनार को आयोजित कर रहे हैं। वो कर्मचारी जो 3 महीने के दौरान रिटायर होने जा रहे हैं वो इस वेबिनार में मार्गदर्शन और ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
ईपीएफओ के इस कदम से हर साल 3 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे पहले ईपीएफओ ने इस बात की जानकारी दी थी कि पेंशनर्स पूरे साल में कभी भी जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं।
EPS’95 Pensioners can now submit Life Certificate at any time which will be valid for 1 year from date of submission.
EPS'95 पेंशनभोक्ता अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जो जमा करने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध होगा।#EPFO #Pension #AmritMahotsav @AmritMahotsav pic.twitter.com/AT4j0rI0M0
जमा किया गया लाइफ सर्टिफिकेट अगले एक साल के लिए वैध होगा। पेंशन धारकों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। अगर आप समय पर अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा नहीं करते। इस स्थिति में आपकी पेंशन रुक सकती है।
वहीं ईपीएफओ के ईपीएस 95 के मुताबिक पेंशनधारक बिना किसी डेडलाइन के अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर सकते हैं। ईपीएफओ के इस कदम से निजी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।